Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चोरी के 3177 मोबाइल सहित दो आरोपी गिरफ्तार…

चार बोरियों में रखकर ले जा रहे थे बेचने, जेल भेजे गए

बिलासपुर। चार बोरियों में 3 हजार 177 मोबाइल को रखकर बेचने जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मांगने पर वे मोबाइल व अन्य पार्ट्स का दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। मोबाइल चोरी कर खरीदी-बिक्री करने का संदेह होने पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
तोरवा पुलिस ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि दो युवक ओवर ब्रिज हेमूनगर के पास चोरी का मोबाइल बेचने ग्राहक की तलश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंच गई। वहां उन्होंने दो युवकों को दोनों हाथों में बोरी पकड़े देखा। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम तौफीक खान (28) चुचुहियापारा गणेशनगर निवासी, नीमचंद विश्वास (24) बड़गंगा पश्चिम बंगाल निवासी बताया। उनके पास रखे बोरी को खोलने के लिए कहा गया तो उसमें से अलग-अलग कंपनियों के 3177 मोबाइल और बड़ी मात्रा में मोबाइल के पार्टस मिले। पुलिस ने उनसे मोबाइल और पार्ट्स संबंधित बिल की मांग की तो वे नहीं दिखा सके। पुलिस ने सामान को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसकेे बाद दोनों को जेल भेज दिया। चोरी किए गए सामान की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

See also  उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में बस्तर ओलंपिक 2025 का किया शुभारंभ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!