Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सरकार बनते ही कोरिया बनेगा संभाग और जिला विभाजन विसंगति होगी दूर – पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े, बैकुंठपुर रोड अमृत स्टेशन और रेलवे ट्रांसपोर्टेशन हब, कोरिया को करेगा विकसित…

बैकुंठपुर-कोरिया। भाजपा कार्यालय में 14 नवंबर को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े ने स्थानीय कांग्रेस विधायक अंबिका सिंह देव पर निशाना साधते हुए कहा की पैराशूट विधायक 5 वर्षों तक महल से बाहर नही निकली,उनके गुर्गे वसूली और गुंडागर्दी वाली राजकाज चलाए हैं,अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाली क्षेत्र की जनता को डांटकर भगा देने वाली विधायक अंबिका सिंहदेव को आज यहां की जनता नकार चुकी है और विदाई का रास्ता दिखा चुकी है।बता दें की प्रेसवार्ता से भईया लाल ने कहा की कांग्रेस सरकार की छत्तीसगढ़ से विदाई पूरी तरह तय है। और जिसको देखकर भूपेश बघेल के पैर के नीचे की जमीन भूपेश को सरकती नजर आ रही है। और जिसका अंदाजा भी शायद कांग्रेस के लबरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हो गया है। जिसके बाद अब झूठ के सहारे आमजन को बरगलाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा की जिस तरह भूपेश बघेल को रात में दुबक कर सभा करने बैकुंठपुर आना पड़ा इससे साबित हो गया की बैकुंठपुर कांग्रेस विधायक अंबिका सिंहदेव और भूपेश बघेल दोनो की लुटिया डूब रही है। इसलिए आनन फानन में मानसिक नियंत्रण खोकर अनाप शनाप और आधारहीन बिना किसी गारंटी वाली घोषणा करते फिर रहे हैं। भैयालाल ने कहा की पहले तो अन्याय पूर्ण जिला विभाजन किया फिर कोरिया के लोग जिला विभाजन विसंगति दूर करने की मांग किए तो यही भूपेश बघेल बोले की जिले के मुद्दे पर कोई बात नहीं होगी और नकार दिया। और आज जब बैकुंठपुर की जनता इन्ही की तर्ज पर जवाब देने जा रही है तो अपनी हार के डर से लोक लुभावन वादे कर रहे हैं। भईया लाल बोले,अंबिका सिंहदेव और भूपेश बघेल दोनो ने कोरिया जिले वासियों को जो दर्द दिया है उसको कोरिया वासी भूल नहीं पाएंगे। उनका ब्यापार ब्यवसाय उनकी जमीन उनके मान सम्मान सब पर प्रहार किया है।

See also  अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश क्षीरसागर ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान, एक-एक वोट बहुमूल्य, सबको मतदान करने की अपील की...

लबरा भूपेश और अंबिका सिंहदेव के झांसे में नहीं आयेंगे कोरिया वासी

कोरिया को संभाग बनाने और प्रत्येक विवाहित महिला को 15 हजार के सालाना आर्थिक सहयोग बावत चुनाव के चार दिन पहले घोषणा पर भैयालाल ने जोरदार प्रहार करते हुए कहा की जिला विभाजन पश्चात कोरिया वासियों ने कोरिया को संभाग बनाने मांग किया था उस समय तो बड़े रूवाब से भूपेश बघेल ने कहा था की हमारे पास अधिकारी नही हैं। और मांग को ठुकरा दिया था। साथ ही अगर भूपेश के इरादे नेक होते तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह गारंटी वाला घोषणा पत्र बनाते। और घोषणा पत्र में इन बातों को शामिल करते। लेकिन भूपेश ने शुरू से झूठ बोलकर सरकार बनाया था और आज भी वही तरीका अपनाकर सिर्फ कुर्सी पाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसको कोरिया के लोग समझ रहे हैं। और इन दोनों झुठर्रों के झांसे में नहीं आयेंगे। भईया लाल ने मोदी की गारंटी और कोरिया के विकास सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही दो इंजन की सरकार का हवाला देते हुए कहा की जिस तरह मोदी की गारंटी 2023 नि:संदेश पूर्णतः सत्य है। उसी तरह भईया लाल भी ये वादा करता है की छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही कोरिया जिला विभाजन विसंगति और संभाग की सौगात पहले ही वर्ष पूरी कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा की बैकुंठपुर रोड (चरचा) रेलवे स्टेशन को हाइटेक अमृत स्टेशन और बड़े पैमाने पर रेलवे ट्रांसपोर्टेशन हब के माध्यम से कोरिया जिला सीधा जुड़कर फिर से अपने तेज विकास की ओर लौटेगा और अपना एक अलग कीर्तिमान स्थापित करेगा। प्रेसवार्ता भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व और पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। जिसमे भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

See also  KKR ने एकतरफा मुकाबले में सनराइजर्स को 80 रन से हराया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!