Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छात्र-छात्राओं का शराब और सिगरेट पीते वीडियो वायरल, मामले में प्रबंधन ने लिया एक्शन, 7 विद्यार्थियों को थमाया तक

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूली बच्चों के नशा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। मामले में एक्शन लेते हुए स्कूल के प्राचार्य ने 2 छात्राओं और 5 छात्रों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) का नोटिस थमा दिया है।

पूरा मामला पाली ब्लॉक के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल धतूरा का है और यह वीडियो 14 नवंबर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में 9वीं कक्षा की दो छात्राएं शराब और सिगरेट पीती हुई नजर आ रही है। वहीं पांच छात्र स्कूल से बाहर जाकर गांजा पीते दिखाई दे रहे हैं।

See also  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम - व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण

ठक के बाद 7 छात्रों को दिया TC का नोटिस

वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की है। प्राचार्य बलभद्र सिंह ने स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और विद्यार्थियों के परिजनों की बैठक बुलाई। बैठक के बाद दो छात्राओं और पांच छात्रों समेत कुल 7 विद्यार्थियों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देने का नोटिस जारी किया गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!