Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

400 महिलाओं के नाम पर निकाला 1 करोड़ से अधिक का लोन, पति और पूर्व जनपद सदस्य पत्नी हुई फरार…

फरार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

महिलाओं ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव

सीपत पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो नाराज हुई महिलाएं

बिलासपुर। एक पूर्व जनपद सदस्य ने 400 से अधिक महिलाओं को झांसा देकर उनके नाम पर 1 करोड़ रुपए से अधिक का लोन निकलवा लिया और गांव छोड़कर फरार हो गया। ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने पहले सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया।कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करती हुई फरार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Advertisment

बता दे मस्तूरी विकासखंड के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोड़ी की महिलाएं ठगी का शिकार हो गई है।महिलाओं का आरोप है कि नरगोड़ा पोड़ी निवासी पूर्व जनपद सदस्य की पत्नी रंजना मानिकपुरी और उसके पति प्रमिल दास मानिकपुरी ने महिलाओं को झांसा देकर उनके नाम पर लोन निकलवाया। रंजना ने इंदिरा आवास योजना का लाभ दिलाने और गांव में विकास कार्यों के नाम पर लोन लेने के लिए महिलाओं को तैयार किया।उसके बाद उनके नाम से लोन ले ली।महिलाओं को ठगी होने का अहसास तब हुआ जब उनके घर लोन वसूली करने के लिए बैंक वाले पहुंचे। जिन्होने पैसा जमा करने की बात कही और पैसा जमा नहीं करने पर कार्रवाई करने की धमकी दी।जिससे महिलाएं एकदम से डर गई और इसकी शिकायत गांव में की उसके बाद महिला से संपर्क किया तब तक वह फरार हो चुकी थी।
महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में बताया कि एक नहीं बल्कि कई बैंक से फर्जी तरीके से लोन निकलवाकर सभी को चुना लगाया गया है।जिसके कारण महिलाएं फंस चुकी है।और अब सड़क पर आने की नौबत आ चुकी है।

See also  जिला पंचायत सीईओ ने ली पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक, महात्मा गांधी नरेगा के मजदूरी मूलक कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें पूर्ण...

महिलाओं ने बताई अपनी आपबीती

मीना बाई धीवर ने बताया, “मेरे नाम पर 3 लोन निकाले गए हैं। पहला लोन 1 लाख का, दूसरा 45 हजार का, और तीसरा 40 हजार का। इन लोन की किस्तें मैं चुकाने में असमर्थ हूं, जिससे मुझे काफी परेशानी हो रही है।

शीला मानिकपुरी ने कहा, “रंजना मानिकपुरी ने झूठे वादे कर मेरे नाम पर 5 लोन निकाले। इनमें 1 लाख, 70 हजार, 50 हजार, और 15 हजार के लोन शामिल हैं। गांव की 400 महिलाएं इसी तरह ठगी का शिकार हुई हैं।

दीप मानिकपुरी ने बताया, मेरे नाम पर 55 हजार और 40 हजार के दो लोन निकाले गए हैं। अब बैंक के अधिकारी हमें धमकाते हैं और गाली-गलौज करते हैं। वे कहते हैं कि अगर लोन नहीं चुका सकते तो जहर खाकर मर जाओ या अपनी किडनी बेच दो।

See also  कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक ली, जिले में आगामी लोकसभा निर्वाचन एवं त्यौहारो को ध्यान में रखते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गौतराम साहू ने कहा, मेरे खेत के दस्तावेजों के आधार पर डेढ़ लाख का लोन निकाला गया और मेरे कागजात भी वहीं रख लिए गए। अब बैंक वाले मुझे बार-बार परेशान कर रहे हैं।

महिलाओं ने की प्रशासन से न्याय की मांग

महिलाओं का कहना है कि बैंक अधिकारी किस्त न चुकाने पर उन्हें लगातार धमका रहे हैं। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि उनके लोन की रकम माफ की जाए और ठग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।क्योंकि इसमें वे लोग पूरी तरह से झांसे में आकर ठगी की शिकार हुई है।

महिलाओं ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

See also  CG News: विदेशी मुद्रा की बड़ी चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार डॉलर समेत 38 लाख का मशरूका जब्त

सोमवार को महिलाएं बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और जनदर्शन के दौरान अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। महिलाओं ने ठगी करने वाले आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।महिलाओं ने कहा कि वे लोग गरीब है और उनके बिना जानकारी के लोन लिया गया है।अब वे लोग कहां जायेंगे।

प्रशासन ने कहा होगी कार्रवाई

प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने महिलाओं को उनकी शिकायतों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मामले की जांच करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

सीपत पुलिस पर महिलाओं ने लगाया गंभीर आरोप

नाराज महिलाओं ने सीपत पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है महिलाओं ने कहा है कि जब सीपत पुलिस के पास शिकायत की गई तो पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।बल्कि महिलाओं को भगा दिया जिसके कारण कलेक्टर के पास आना पड़ा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!