Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

किसानों के हित में सरकार के फैसलों को लेकर जांजगीर में भाजपा की प्रेस वार्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता धरम लाल कौशिक ने गिनाईं छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए प्रमुख निर्णयों एवं किसान कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों और कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी मीडिया के समक्ष रखी।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष नंदनी राजवाड़े, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े तथा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता के दौरान धरम लाल कौशिक ने किसानों के कल्याण, कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने और किसान हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और किसानों के लिए उठाए गए कदमों को रेखांकित करते हुए इन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के किसानों तक पहुंचाने की बात कही।
इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं ने भी किसान हितैषी निर्णयों को प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रेस वार्ता में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर में गुरू पूर्णिमा पर्व एवं द्वितीय तल उद्घाटन समारोह सम्पन्न...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!