Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Actress Sexual Harassment: ‘पीछे से पकड़कर चूमा, बिस्तर पर जबरन खींचा…’, एक्ट्रेस ने इस एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप…

इंदौर। मुझे पीछे से पकड़कर चूमा, बिस्तर पर जबरन खींचा… ये किसी साधारण महिला के साथ अपराध नहीं हुआ है। यह आपबीती केरल की मशहूर एक्ट्रेस मिनू मुनीर की है। उन्होंने यह सनसनीखेज आरोप CPI (M) विधायक और अभिनेता मुकेश के खिलाफ लगाए थे।

रविवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मुकेश के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में यह दावा किया है कि मुकेश के खिलाफ डिजिटल सबूत मौजूद हैं। मिनू और मुकेश के बीच व्हाट्सएप चैट्स और ईमेल को सबूत के तौर लिया गया है। SIT के पास गवाह भी हैं, जो मिनू के आरोपों को सच साबित करते हैं।

मुकेश के खिलाफ आरोप है कि शिकायतकर्ता से मलयालम फिल्म स्टार संगठन AMMA की सदस्यता का वादा करके यौन शोषण किया। इस मामले में अभिनेत्री मिनू मुनीर ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने माराडू पुलिस स्टेशन में शिकायत पर FIR दर्ज की थी।

See also  जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: हजारों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

मुकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार), धारा 354 (महिला के साथ बलात्कारी आचरण) और धारा 509 (महिला की इज्जत को ठेस पहुंचाने वाला शब्द या इशारा) के तहत मामला दर्ज किया है। इन आरोपों से मुकेश को गैर-जमानती अपराधों का सामना करना पड़ रहा है।

हिमा समिति रिपोर्ट में उत्पीड़न के हुए थे खुलासे

Advertisment

इस रिपोर्ट के बाद मलयालम फिल्म उद्योग में कई अभिनेत्रियों ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि मलयालम 10 से 15 पुरुष निर्माता, निर्देशक और अभिनेता का फिल्म इंडस्ट्री पर कब्जा है। वह इसका फायदा उठाते हैं।

See also  दिल्ली जीते है नगरीय निकाय में भी भाजपा का कमल खिलेगा - पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल...

उन्होंने खुलासा किया कि वह एक फिल्म में आरोपी की पत्नी का किरदार निभा रही थीं। एक दिन प्रोडक्शन टीम ने उनको मेरी कार से सेट पर भेजा था। यह जानबूझकर प्लान किया था। वह कार चला रही थीं, तो उसने पर्सनल सवाल पूछने शुरू कर दिए।

उसने पूछा कि तुम्हारा पति बाहर रहता है। वह विदेश में काम कर रहा है, तो तुम खुद को कैसे सेक्सुअली संतुष्ट करती हो? यह बहुत ही बेहूदा सवाल था। यह किसी को भी एक महिला से पूछने का अधिकार नहीं है।

मैंने उसको जवाब दिया कि आज कल कई तकनीकी साधन मौजूद हैं, जिनसे पतियों के प्रति वफादार रहा जा सकता है। वह लगतार मेरी निजी जिंदगी में झांकने की कोशिश कर रहा था।

See also  RR vs MI: जयपुर में फिर से होगी रनों की बारिश या गेंदबाज करेंगे वापसी, जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट...

अभिनेत्री ने कहा कि एक दिन आरोपी मेरे कमरे में घुस आया। उसने बिस्तर पर जबरन मुझे खींचते हुए कहा कि मैं उन लोगों को ध्यान में रखता हूं, जो बेहतर मौके की तलाश में होते हैं। मैं घबराकर वहां से चली आई।

पीछे से पकड़कर चूमने की कोशिश

अभिनेत्री ने कहा कि 2008 में राजधानी में एक शूटिंग के दौरान शौचालय से लौट रही थी। तभी आरोपी ने मुझे पीछे से पकड़ा और चुम लिया। मैंने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। वहां भाग गई। उसने मुझे अपने फ्लैट पर आने को कहा था। मैंने मना कर दिया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!