Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C-DAC recruitment 2025 : सी-डैक में निकली बंपर सरकारी नौकरी.. शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें कौन-कौन और कैसे करें आवेदन…

नई दिल्ली। C-DAC recruitment 2025 : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जहां प्रगत संगणन विकास केंद्र (CDAC) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 फरवरी 2025 से शुरू कर दी गई है। आवेदन सी-डैक की ऑफिशियल वेबसाइट www.cdac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 फरवरी 2025 तय की गई है।

योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार बीई/ बीटेक/ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री इन साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशन/ एमई/ एमटेक/ पीएचडी एवं कुछ पदों के लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 35/ 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। पात्रता से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें

See also  लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण के लिए 36.61 करोड़ रुपए मंजूर, उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद 18 कार्यों के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति...

कैसे करें आवदेन?
इस भर्ती में फॉर्म भरने भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.cdac.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर में जाना है।
अब भर्ती से संबंधित लिंक चुनना है।
जिस पद के लिए आवेदन करना है उसे चुनें।
उसके लिए पात्रता की जांच करें और मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्गों से आने वाले उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं, सीडैक की ओर से भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!