Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: सड़क-बिजली और शिक्षक की मांग को लेकर उतरे 200 ग्रामीण, नेशनल हाइवे को किया जाम, ग्रामीणों की 8 सूत्रीय मांग

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाइवे 130 पर उस समय वाहनों का लंबा जाम लग गया, जब ग्रामीण सड़क, बिजली और शिक्षक जैसी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि आश्वासन के बाद भी मूलभूत सुविधाएं अभी तक शुरू नहीं की गई है।

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे 200 ग्रामीण

दरअसल, उतंदी सीता नदी अभ्यारण के किनारे बसे साहेबीन कछार गांव के लगभग 200 ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह नेशनल हाइवे 130 पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने सड़क, बिजली और शिक्षक जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग की। ग्रामाीणों के सड़क पर बैठने की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिसके कारण कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

See also  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते पाकिस्तान क्रिकेट पर आएगी भीख मांगने की नौबत, भारत ने किए 4 बड़े नुकसान...

आश्वासन से परेशान हुए ग्रामीण

दरअसल, साहेबीन कछार गांव के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने 28 अक्टूबर को अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी से परेशान होकर उन्होंने मंगलवार सुबह नेशनल हाइवे 130 पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने आरोप भी लगाया कि वह प्रशासन की ओर से बार-बार मिल रहे आश्वासन से थक चुके हैं।

Advertisment

तहसीलदार और SDOP के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म

इधर चक्काजाम की सूचना मिलते ही इन्दागांव पुलिस, तहसीलदार और SDOP भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की मगर वे अपनी मांगों पर डटे रहे। इस दौरान हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम भी लग गया। लगभग 3 घंटे के बाद उन्होंने आश्वासन मिलने पर अपना प्रदर्शन खत्म किया।

See also  RAIPUR NEWS : रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज की मान्यता प्रक्रिया रद्द, NMC ने 3 डॉक्टर्स को किया ब्लैकलिस्ट…

ग्रामीणों की 8 सूत्रीय मांग

बम्हनीझोला से ओडिसा बॉर्डर तक 25 किलोमीटर की पक्की सड़क।

इंदरगांव में स्थानांतरित किए गए आदिवासी कन्या छात्रावास और कन्या शाला साहेबिनकछार को मूल स्थान पर संचालित करने की मांग।

जिन गांवों में बिजली नहीं है वहां बिजली पहुंचाना।

ग्राम पंचायत साहेबिनकछार के आश्रित गांवों में मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत अधूरे पड़े स्कूल भवनों को पूरा करने की मांग।

ग्रामीण माध्य़मिक शाला साहेबिनकछार में युक्त युक्तिकरण के तहत नियुक्त एक अनुपस्थित शिक्षक को तुरंत पदभार ग्रहण कराना।

साहेबिनकछार में लगाए गए जियो टावर को तुरंत चालू कराना।

उप स्वास्थ्य केंद्र करलाझर में बिजली और नल जल की व्यवस्था करना।

See also  सीजी बोर्ड रिजल्ट: कक्षा 12वीं में खुशबु देवांगन ने 96.40, कक्षा 10 वीं में नैतिक गौतम ने 98 एवं लोकेश राठौर ने 97.67 अंक के साथ टॉप-10 मेरिट की सूची में बनाई अपनी जगह

अधूरी पड़ी नल-जल योजना को पूरी करने की मांग।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!