Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

क्या सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में चॉल की उथल-पुथल के बीच राशि और अर्जुन की नज़दीकियों का पता लगा पाएंगी पुष्पा…

मुंबई। सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी दिल छू लेने वाली और प्रेरणादायक कहानी के जरिए दर्शकों का दिल जीतता आ रहा है। यह शो पुष्पा (करुणा पांडे) के अदम्य जज़्बे और संघर्ष की कहानी को दर्शाता है, जहाँ वह हर चुनौती का डटकर सामना करती हैं। हाल ही के एपिसोड्स में दर्शकों ने देखा कि राशि (देशना दुग्गड़) और अर्जुन शेखावत (तन्मय नागर) के बीच बढ़ती नज़दीकियाँ कहानी में एक नया भावनात्मक पहलू जोड़ रही हैं। वहीं, बापोदरा (जयेश भरभाया) और पुष्पा के बीच तनाव बढ़ गया है क्योंकि बापोदरा चॉल की लीज़ खत्म होने वाली है और संपत्ति की बिक्री की तैयारी चल रही है।

See also  शहरी विकास अधोसंरचना एवं क्लस्टर विकास के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों हेतु गठित हाई पावर कमेटी की बैठक सम्पन्न...

आने वाले एपिसोड्स में कहानी एक बड़ा मोड़ लेने वाली है, जब अर्जुन के पिता चुपचाप बापोदरा की चाल खरीदने की योजना बनाते हैं। स्थिति को लेकर अनिश्चितता महसूस करते हुए पुष्पा और बापोदरा शेखावत के ऑफिस पहुँचते हैं और चॉल के भविष्य पर चर्चा करते हैं। इस दौरान राशि अर्जुन से मिलने उसी बिल्डिंग में पहुँचती है, जिससे एक तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो जाती है, खासकर तब जब शेखावत, पुष्पा और बापोदरा का अपमान करते हैं। यह घटना दोनों को उनकी बस्ती के भविष्य को लेकर गहरे सोच में डाल देती है।

क्या पुष्पा देख लेंगी राशि और अर्जुन को एक साथ? और अगर हाँ, तो क्या होगा उनका अगला कदम इस उथल-पुथल में?

See also  Pakistani army resignations : पाकिस्तानी सेना में इस्तीफों की झड़ी! LOC पर तनाव के बीच दो दिनों में 5 हजार जवानों ने छोड़ी नौकरी, मचा हड़कंप...

शो में पुष्पा की भूमिका निभा रही करुणा पांडे ने कहा, “पुष्पा हमेशा दूसरों को खुद से पहले रखती है, लेकिन इस बार मामला निजी हो गया है। एक ओर वह उस चॉल को बचाने की लड़ाई लड़ रही है जिसमें सैकड़ों परिवारों के सपने बसते हैं, और दूसरी ओर, उसकी अपनी बेटी उसी मुद्दे से जुड़े व्यक्ति के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ रही है। एक माँ के रूप में यह बेहद कठिन है — क्योंकि मैं चाहती हूँ कि राशि अपनी राह खुद चुने, लेकिन मुझे यह डर भी है कि वह कहीं टूट न जाए। पुष्पा का दिल दोराहे पर है, और यह उसके जीवन का सबसे भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण समय है।”

See also  ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नया धमाका ‘अहिरान’ का टीजर रिलीज, अकांक्षा पुरी की भी दिखी झलक

देखिए पुष्पा इम्पॉसिबल, हर सोमवार से शनिवार, रात 9:35 बजे सिर्फ सोनी सब पर

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!