Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भोपाल में सिनेपॉलिस का नया 5-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स लॉन्च, अब शहर में मनोरंजन का मज़ा होगा दोगुना…

भोपाल। भारत में कदम रखने वाली पहली इंटरनेशनल सिनेमा कंपनी और प्रीमियम मूवी देखने के अनुभव के लिए दुनिया भर में मशहूर, सिनेपॉलिस इंडिया ने अब भोपाल में अपने नए 5-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ किया है। यह नया मल्टीप्लेक्स बंसल प्लाज़ा मॉल में स्थित है। यह प्रोजेक्ट बंसल ग्रुप के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है, जो कि भोपाल के सबसे नामी मॉल डेवलपर्स में से एक है। इससे न सिर्फ भारत में सिनेपॉलिस की उपस्थिति को मजबूती मिलेगी, बल्कि भोपाल के दर्शकों को वर्ल्ड-क्लास सिनेमा का शानदार अनुभव भी मिलेगा। बंसल प्लाज़ा मॉल शहर का एक बड़ा और अहम् शॉपिंग डेस्टिनेशन है, जो करीब 2.5 लाख वर्ग फीट में फैला है और इसमें कुल 3.4 लाख वर्ग फीट का रिटेल स्पेस मौजूद है।

See also  96 घंटे में 65 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे...

इस मॉल में एक से बढ़कर एक सुविधाएँ हैं, जिसमें हाइपरमार्केट, डिपार्टमेंटल स्टोर्स, ब्रांडेड रिटेल आउटलेट्स, शानदार फूड कोर्ट और विज़िटर्स के लिए भरपूर पार्किंग स्पेस शामिल है। ऐसे में, सिनेपॉलिस का नया मल्टीप्लेक्स यहाँ की मनोरंजन की दुनिया को एक नया आयाम प्रदान करेगा, जहाँ फिल्में सिर्फ देखी नहीं, बल्कि महसूस भी की जाएँगी।करीब 3,436 वर्ग मीटर में फैले इस 5-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स में कुल 804 सीटों की व्यवस्था की गई है, जिसमें 751 रेगुलर सीटें और 53 शानदार वीआईपी रिक्लाइनर शामिल हैं। यहाँ आने वाले दर्शक न सिर्फ फिल्मों का बेहतरीन अनुभव कर सकते हैं, बल्कि मल्टीप्लेक्स के सर्विस्ड किचन और कंसेशन स्टॉल से स्वादिष्ट खाने-पीने का लुफ्त भी उठा सकते हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में सिनेपॉलिस हमेशा ही सबसे आगे रहा है और यही बात इसे खास बनाती है। यहाँ डॉल्बी एटमॉस साउंड जैसी एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी, लेज़र प्रोजेक्टर से क्रिस्टल क्लियर पिक्चर और स्क्रीन 1 और 3 में रियलडी 3डी जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जो फिल्म देखने के अनुभव को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं।

See also  भारत में कितनी होगी सबसे सस्ते iPhone 17e की कीमत? सामने आई नई जानकारी

इस अवसर पर सिनेपॉलिस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर देवांग संपत ने कहा, “बंसल प्लाज़ा में इस नए मल्टीप्लेक्स के साथ भोपाल में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। भारत में पहली इंटरनेशनल सिनेमा कंपनी के तौर पर हमारा उद्देश्य हमेशा से यही रहा है कि दर्शकों को भविष्य के अनुरूप सिनेमा का अनुभव दिया जाए, वह भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, प्रीमियम कम्फर्ट और बेहतरीन सर्विस के साथ।”बंसल सिटी सेंटर के सीईओ- कमर्शियल डेवलपमेंट, श्री अवनीश हसीजा ने कहा, “बंसल प्लाज़ा को हमने भोपाल का प्रमुख लाइफस्टाइल और रिटेल डेस्टिनेशन बनाने की सोच के साथ तैयार किया है। हमें खुशी है कि हम सिनेपॉलिस जैसे ग्लोबल सिनेमा ब्रांड के साथ साझेदारी कर रहे हैं।

See also  सभापति राजकुमार साहू ने ग्राम पंचायतों में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

इस साझेदारी के माध्यम से हम शहरवासियों को मनोरंजन के बेहतरीन अनुभव एक ही छत के नीचे देने में कामयाब हो सकेंगे।”इस नए मल्टीप्लेक्स के साथ सिनेपॉलिस ने भारत की मल्टीप्लेक्स इंडस्ट्री में एक और नया बेंचमार्क स्थापित किया है। यह लॉन्च इस बात का प्रतीक है कि कैसे कंपनी हर बार अपने दर्शकों को एक बेहतर, अत्याधुनिक और यादगार सिनेमाई सफर देने के लिए लगातार आगे बढ़ रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!