Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फैंस के लिए खुशखबरी, ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी…

नई दिल्ली। क्रिकेट का जनक अंग्रेजों को माना जाता है। इसके बाद अंग्रेजों ने वेस्टइंडीज और भारतीय उपमहाद्वीप को उपनिवेश बनाया। इसी वजह से क्रिकेट यहां भी प्रसिद्ध हो गया। आज भारत में क्रिकेट को एक धर्म माना जाता है, जहां फैंस क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए लालायित रहते हैं। इस बात का ऐलान पहले ही हो चुका था कि ओलंपिक 2028 में क्रिकेट खेल को भी शामिल किया जाएगा। इससे पूरी दुनिया में मौजूद हर क्रिकेट फैंस के मन में एक लहर दौड़ गई थी। अब नया अपडेट सामने आया है कि ओलंपिक 2028 में पुरुष और महिला दोनों कैटगरी में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें गोल्ड मेडल जीतने के लिए टक्कर होगी।
ओलंपिक 2028 का आयोजन अमेरिका के लॉज एंजिल्स में होना है। इस ओलंपिक में पुरुष और महिलाओं की 6-6 टीमें भाग लेंगी। हर टीम 15 सदस्यीय स्क्वाड का चयन कर सकती हैं क्योंकि पुरुष और महिलाओं दोनों में 90–90 खिलाड़ियों का कोटा आवंटित किया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे सहित 12 फुल मेंबर शामिल हैं। इसके अलावा 94 देश एसोसिएट सदस्य हैं। ओलंपिक 2028 में क्रिकेट में क्वालीफाई करने के तरीके की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

See also  फर्जी श्रम आयुक्त की दबंगई! NTPC लारा में ठेकेदार को गिट्टी-रेत का टेंडर दिलाने डाला दबाव, CISF और पुलिस ने ठग को दबोचा...

दूसरी तरफ यदि अमेरिका को मेजबान देश होने के कारण सीधे प्रवेश मिलता है, तो हर वर्ग में बाकी पांच टीम क्वालिफिकेशन के जरिए इसमें अपनी जगह बनाएंगी। यह भी सवाल है कि वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, क्योंकि कैरिबियन के द्वीप ओलंपिक खेलों में अलग-अलग देशों के रूप में भाग लेते हैं, जैसा कि वे कॉमनवेल्थ गेम्स में करते हैं।
128 साल बाद ओलंपिक में होगी क्रिकेट की वापसी

ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी 128 सालों के बाद हो रही है। इससे पहले 1900 में पेरिस में आयोजित किए गए ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था।। तब क्रिकेट में फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन ने ही हिस्सा लिया था। इन दोनों टीम के बीच दो दिनों का मैच खेला गया था, जिसे अनधिकृत टेस्ट मैच का दर्जा हासिल है। लेकिन इस बार ओलंपिक में क्रिकेट खेल को टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

See also  पेट्रेशियन होटल में पुलिस की रेड, कोलकाता की दो युवतियां और हुक्का पार्टी करते पांच युवक पकड़े गए

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!