Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

T20 World Cup 2026 : आज भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर! टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका

न्यूज डेस्क : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। खास बात यह है कि दोनों टीमें पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी।

टीम इंडिया दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है और चौथी बार फाइनल में पहुंची है। वहीं न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल खेल रहा है और उसे अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। इससे पहले 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बेहतर
टी-20 इंटरनेशनल में भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी मजबूत रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है। वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है। ये मुकाबले 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे।खास बात यह है कि 2016 में न्यूजीलैंड ने भारत में ही टीम इंडिया को हराया था।

See also  जांजगीर-चांपा में पेयजल, अधोसंरचना और योजनाओं की धीमी प्रगति पर विधायक ब्यास कश्यप ने उठाए सवाल

टी-20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा भारी
अगर टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 18 में भारत को जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले जीते हैं। एक मैच टाई रहा।

भारत ने सुपर ओवर में भी दो मुकाबले अपने नाम किए हैं। घरेलू मैदान पर भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है और 16 में से 11 मैच जीते हैं।

Advertisment

खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
इस वर्ल्ड कप में ईशान किशन टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन रहा है। ईशान के नाम दो अर्धशतक भी हैं।

वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 8 मैचों में 242 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती शानदार फॉर्म में हैं और 8 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं। फाइनल में एक विकेट लेते ही वे टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बन सकते हैं।

See also  RAIPUR: 10 से अधिक स्थानों पर हटाए गए अतिक्रमण...

न्यूजीलैंड की बात करें तो फिन एलन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 289 रन बनाए हैं और सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। गेंदबाजी में रचिन रवींद्र 11 विकेट के साथ टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं।

बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा मुकाबला
फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर खेला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच के लिए फ्रेश पिच तैयार की गई है, जिसमें काली और लाल मिट्टी का मिश्रण इस्तेमाल किया गया है।

इस पिच पर स्पिन कम लेकिन पेस और बाउंस अच्छा मिलेगा, जिससे बल्लेबाजों को फायदा होने की उम्मीद है। इस मैदान पर अब तक 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और 5 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है।

See also  राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित आदित्य फार्म हाउस में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ हुआ,आयोजक गिरफ्तार…

अहमदाबाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद
रविवार को अहमदाबाद में मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश के आसार नहीं हैं। दिन का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

फाइनल के लिए ICC ने रिजर्व डे भी रखा है। यदि किसी कारण से 8 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो 9 मार्च को रिजर्व डे पर मुकाबला खेला जाएगा। यदि उस दिन भी मैच नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जा सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!