Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR: मोक्षित कार्पोरेशन का डायरेक्टर EOW-ACB की हिरासत में…

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग के रीएजेंट घोटाले में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग को गलत जानकारी देकर रीएजेंट सप्लाई का टेंडर लेने का केस बनाया गया है। आरोपी की फैक्ट्री नहीं थी, उसके बाद भी उसने करोड़ों के रीएजेंट सप्लाई का टेंडर लिया। रीएजेंट घोटाले में ईओडब्ल्यू की जांच स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन आला अफसरों तक पहुंचेगी। कुछ अफसरों को जल्द पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। ईओडब्ल्यू की टीम ने सोमवार को मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा के दुर्ग स्थित बंगले, फैक्ट्री और ऑफिस के अलावा उसके रिश्तेदारों, पार्टनर और डिपो सहित 17 जगहों पर छापेमारी की थी। सोमवार देर रात उसे पूछताछ के लिए रायपुर लाया गया। ईओडब्ल्यू के ऑफिस में मंगलवार को दिनभर डायरेक्टर से पूछताछ की जाती रही। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार और कूट रचित दस्तावेजों व फर्जीवाड़े की साजिश का केस दर्ज किया गया है।

See also  12वीं बोर्ड की परीक्षा 01 मार्च से और 10वीं की 02 मार्च से, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की समय सारणी, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से...

आरोपी डायरेक्टर ने पूछताछ में स्वास्थ्य विभाग के कुछ आला अफसरों के नाम बताए हैं। ईओडब्ल्यू की जांच में भी कुछ अफसरों के नाम आए हैं। फिलहाल ईओडब्ल्यू की ओर से किसी अफसर का नाम घोषित नहीं किया गया है, लेकिन पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी गई है। उनमें वे अफसर शामिल हैं जो 2023 में जब रीएजेंट सप्लाई किया गया तब वे अहम पदों पर पदस्थ थे। उनके निर्देश पर ही रीएजेंट सप्लाई का टेंडर निकालकर आर्डर जारी किया गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!