Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News : रायपुर में गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप: डॉग रेस्क्यू टीम की सदस्यों ने थप्पड़ मारा, पालतू कुत्ता और मोबाइल ले जाने की शिकायत

रायपुर: शहर के पुरानी बस्ती इलाके में पालतू कुत्ते की देखभाल को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक गर्भवती महिला के साथ बीच सड़क मारपीट हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं पीड़िता के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करती नजर आ रही हैं।

पीड़िता गुरप्रीत कौर ने आरोप लगाया है कि खुद को पशु प्रेमी रेस्क्यू संस्था की सदस्य बताने वाली किरण घनश्याम आहूजा और उनकी टीम ने उसके साथ मारपीट की, टी-शर्ट खींची, धक्का दिया और उसके पालतू कुत्ते व मोबाइल फोन छीनकर ले गए। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  रीपा से ग्रामीण युवा उद्यमियों के सपनों को मिल रहा है नया आयाम, बिरकौनी गौठान में दोना पत्तल बनाकर महिलाएं बन रही हैं स्वावलंबी...

जानकारी के अनुसार गुरप्रीत कौर भिलाई के नेहरू नगर की रहने वाली हैं और इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करती हैं। 27 फरवरी को वह रायपुर के भाठागांव इलाके में स्थित कृष्ण होटल में ठहरी थीं। उनके साथ दो पालतू कुत्ते भी थे। वह किसी निजी काम से बाहर गई थीं और कुत्तों को होटल में छोड़ दिया था।

दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह होटल लौटीं तो वहां किरण आहूजा और उनकी टीम के सदस्य मौजूद थे। गुरप्रीत का आरोप है कि कुत्तों की ठीक से देखभाल नहीं करने का आरोप लगाते हुए किरण आहूजा ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई और थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान टीम के अन्य सदस्यों ने उनके पालतू कुत्ते को अपने कब्जे में ले लिया।

See also  नरियरा नगर पंचायत में ग्राम बनाहील के विलय की मांग को लेकर 5 संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...

पीड़िता के मुताबिक जब उन्होंने इसका विरोध किया तो संस्था की एक अन्य सदस्य ने भी उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उनकी टी-शर्ट खींचकर धक्का दिया गया और उनका मोबाइल फोन भी ले लिया गया।

Advertisment

घटना के बाद गुरप्रीत कौर ने पुरानी बस्ती थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि विवाद के दौरान उन पर यह आरोप लगाया गया कि वह अपने कुत्तों को मारती हैं और दबाव बनाया गया कि वे कुत्तों को संस्था के साथ जाने दें। पीड़िता का कहना है कि संस्था के लोग उनके कुत्ते अपने साथ ले गए हैं और वापस नहीं कर रहे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी प्रतिज्ञा ने थामा सपनों का रास्ता, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से प्रतिज्ञा का फौज में जाने का सपना होगा पूरा...

गुरप्रीत ने बताया कि उन्होंने 27 फरवरी को ही थाने में आवेदन दिया था और पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर किरण आहूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!