Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले महाकाल के दरबार में प्रार्थना, टीम इंडिया की जीत के लिए हुआ विशेष अनुष्ठान

न्यूज डेस्क :अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया जहां इतिहास दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं न्यूजीलैंड पहली बार खिताब जीतने की कोशिश करेगा।

इस बड़े मुकाबले को लेकर देशभर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कई जगहों पर टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ और प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

महाकाल मंदिर में विशेष जलाभिषेक
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भी भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया। मंदिर के पुजारियों ने बाबा महाकाल का जलाभिषेक कर टीम इंडिया की विजय की कामना की।

See also  विराट को पछाड़कर श्रेयस अय्यर ने जीता ये अवॉर्ड, ड्रेसिंग रूम में जीत के जश्न के बाद हुआ कुछ ऐसा...

पुजारियों के अनुसार विशेष मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल से प्रार्थना की गई कि भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर देश का नाम रोशन करे।

रंगपंचमी पर मंदिर में उमड़ी भीड़
रंगपंचमी के अवसर पर महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसी दौरान भक्तों और पुजारियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।

Advertisment

क्रिकेट फाइनल को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है और लोग अपने-अपने तरीके से टीम इंडिया के लिए दुआएं कर रहे हैं।

बगलामुखी मंदिर में मिर्ची अनुष्ठान
उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने भी टीम इंडिया की जीत के लिए बगलामुखी मंदिर में विशेष मिर्ची अनुष्ठान कराया। इस अनुष्ठान में 51 बटुकों ने भारतीय खिलाड़ियों के चित्र रखकर मिर्ची, सरसों और अन्य पूजन सामग्री के साथ करीब एक घंटे तक पूजा-अर्चना की।इस दौरान भगवान से प्रार्थना की गई कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित करे।

See also  CG News: रायपुर कोर्ट से कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को झटका, कोल-शराब घोटाला केस में जमानत फिर खारिज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!