Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: कागजों में बन गईं सड़कें, जमीन पर कुछ नहीं! बीजापुर में 13 अफसरों पर गिरी गाज

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सड़क निर्माण के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि कई जगहों पर सड़कें जमीन पर बनी ही नहीं थीं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें पूरा दिखाकर करोड़ों रुपये का भुगतान कर दिया गया। मामले में कुल 19.17 करोड़ रुपये की अनियमितता सामने आने के बाद राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन कार्यपालन अभियंता समेत 13 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जांच में सरकारी दस्तावेजों और मौके की स्थिति के बीच बड़ा अंतर मिला है। जिन सड़कों को रिकॉर्ड में तैयार बताया गया था, उनमें से कई का निर्माण हुआ ही नहीं था। कुछ जगहों पर काम अधूरा छोड़ दिया गया था। इसके बावजूद निर्माण पूरा होने के दस्तावेज तैयार कर भुगतान कर दिया गया।

See also  टेक्नोस्पोर्ट का रायपुर में प्रवेश, मध्य भारत में 8 नए स्टोर खोलने का लक्ष्य...

24 सड़कों की जांच में खुली गड़बड़ी

विभाग ने बीजापुर जिले में सड़क निर्माण से जुड़े 24 कार्यों की विस्तृत जांच कराई थी। जांच टीम ने ऑनलाइन रिकॉर्ड और निर्माण स्थलों की वास्तविक स्थिति का मिलान किया। इस दौरान कई सड़कों को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।कागजों में सड़क निर्माण पूरा दिखाया गया था, जबकि मौके पर सड़क मौजूद नहीं थी या निर्माण अधूरा था। इसी आधार पर विभाग ने 19.17 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी उजागर की है।

तीन कार्यपालन अभियंता समेत 13 अधिकारी निलंबित

Advertisment

मामले में सरकार ने 13 अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इनमें तीन कार्यपालन अभियंता, छह सहायक अभियंता और चार उप अभियंता शामिल हैं।इन अधिकारियों पर निर्माण कार्यों की निगरानी में लापरवाही बरतने, काम की सही जांच नहीं करने और ठेकेदारों के साथ मिलीभगत के आरोप हैं। फिलहाल मामले में विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

See also  जांजगीर कलेक्टर जन्मेजय महोबे पहुंचे एस डी एम कार्यालय, तहसील चांपा, उपपंजीयक कार्यालय…पटवारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

15 ठेकेदारों को नोटिस, करोड़ों की वसूली की तैयारी

जांच में ठेकेदारों की भूमिका भी सामने आई है। विभाग ने 15 ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। उनसे करीब 5 करोड़ से 5.50 करोड़ रुपये तक की राशि वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।विभाग ने साफ किया है कि तय समय में राशि जमा नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। इससे मामले में ठेकेदारों पर भी कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

बीजापुर और सुकमा की अधूरी सड़कों के होंगे नए टेंडर

घोटाले के खुलासे के बाद अब सरकार का ध्यान अधूरे सड़क निर्माण कार्यों को पूरा कराने पर है। बीजापुर की 45 और सुकमा की 23 सड़कों के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य रुके हुए निर्माण कार्यों को फिर से शुरू कराना है।

See also  दोषी सांसदो और विधायकों के चुनाव लड़ने पर लगेगा बैन? याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से मांगा 3 हफ्ते में जवाब...

31 मार्च 2027 तक 148 सड़कें पूरी करने का लक्ष्य

बस्तर संभाग में अधूरी पड़ी कुल 148 सड़कों को पूरा करने के लिए 31 मार्च 2027 की समयसीमा तय की गई है। सरकार ने इन निर्माण कार्यों को पूरा कराने की जिम्मेदारी अपने स्तर पर लेने की बात कही है।इस पूरे मामले ने सड़क निर्माण योजनाओं की निगरानी और सरकारी धन के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि जांच में सामने आई अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर आगे क्या कार्रवाई होती है और बस्तर की अधूरी सड़कें तय समयसीमा में बन पाती हैं या नहीं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!