Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

skin care remedies : महंगे फेस वॉश नहीं, रसोई की इन दो चीजों से निखरेगा चेहरा, एक्सपर्ट ने बताया असरदार नुस्खा…

नई दिल्ली। skin care remedies : अगर आप भी बाजार के महंगे फेस वॉश और क्लेंजर से परेशान हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। त्वचा विशेषज्ञों के मुताबिक, चेहरे की गहराई से सफाई और प्राकृतिक निखार के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं। रसोई में मौजूद दही और बेसन जैसी आम चीजों से भी आप एक असरदार फेस वॉश तैयार कर सकते हैं।

एक्सपर्ट का दावा – महंगे क्लेंजर भी इसके आगे फेल
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शेट्टी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि बेसन और दही को मिलाकर इस्तेमाल करना न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि बेहद असरदार भी। उन्होंने बताया कि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और बेसन की स्क्रबिंग क्वालिटी मिलकर त्वचा को गहराई से साफ करती हैं और नेचुरल ग्लो प्रदान करती हैं।

See also  छत्तीसगढ़: जमीन बिक्री के नाम पर 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

कैसे करें इस्तेमाल?
थोड़ी सी मात्रा में दही लें और उसमें बेसन मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर फेस वॉश की तरह लगाएं और हल्के हाथों से मलें। कुछ मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। नियमित उपयोग से त्वचा साफ, चमकदार और सॉफ्ट बनी रहती है।

कच्चा दूध भी है बेहतरीन क्लेंजर
चेहरे से गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाने में कच्चा दूध भी कारगर है। एक कटोरी में दूध लें, उसमें रुई डुबोकर चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे साफ करें। दिन में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराया जा सकता है।

वैकल्पिक प्राकृतिक विकल्प:
खीरे का रस और दही – ताजगी और टाइटनिंग के लिए।
टमाटर का पल्प – डेड स्किन हटाने और चमक लाने के लिए।
शहद और एलोवेरा जेल – स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट रखने के लिए।
अगर आप केमिकल्स से भरे फेस वॉश से दूर रहना चाहते हैं और त्वचा को नेचुरल तरीके से निखारना चाहते हैं, तो रसोई में रखी ये सामान्य चीजें आपके लिए वरदान साबित हो सकती हैं। ये नुस्खे सस्ते, असरदार और त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Advertisment

(नोट: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। त्वचा संबंधी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

See also  मोदी बोले- 2040 तक भारतीय एस्ट्रोनॉट चांद पर जाएगा:चंद्रयान 2 कामयाब मिशन रहा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!