Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शराब पीने पैसे की मांग कर धारदार चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार 

जांजगीर-चांपा। शराब पीने पैसे की मांग पर विवाद कर धारदार चाकू लहराने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 10 जनवरी 26 को शाम करीबन 7:00 बजे वह अपने दोस्तों के साथ बाजार की तरफ जा रहा था कि लिंक रोड शिव मंदिर के पास आरोपी के द्वारा प्रार्थी को रोका गया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा, मना करने पर अपने पास रखें धारदार चाकू से डराने धमकाने लगा प्रार्थी के साथ आए उसके दोस्तों के द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी वहां से भाग गया की सूचना पर थाना कोतवाली में तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे को दिया गया। जिस पर तत्काल आरोपी को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए। जिस पर थाना से एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम के द्वारा लिंक रोड शिव मंदिर के पास से एक व्यक्ति को भागते हुए पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम रेहान खान निवासी नैला बताया जो पूछताछ पर प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात पर विवाद करना तथा चाकू से डराने की घटना कारित करने का अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार चाकू जप्त किया गया तथा आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर, आरक्षक नितीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

See also  करोड़ो रूपये दबाए बैठे अविभाजित जिले के धान केंद्र प्रभारी, अब तक नहीं हुई वसूली, दागी समिति प्रभारियों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने की चल रही कवायद...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!