Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS : भूकंप के झटकों से रात के अंधेरे में कांपी धरती, दहशत में लोग…प्रशासन ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली। थाईलैंड के माई होंग सोन प्रांत के वियांग नुएउ क्षेत्र में गुरुवार रात दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई, जिसका केंद्र जमीन से 4 किलोमीटर नीचे था और यह रात 10:27 बजे आया। दूसरा भूकंप रात 10:33 बजे माई ही उपजिला के पाई जिले में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.4 और गहराई 1 किलोमीटर थी।

थाई मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इन झटकों से किसी तरह के नुकसान या चोट की कोई खबर नहीं है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

See also  WCL 2025: यूसुफ पठान-स्टुअर्ट बिन्नी ने 28 गेंदों में ठोके 71 रन, 20 ओवर का टारगेट 80 गेंदों में हुआ चेज, सेमीफाइनल में इंडियावाले

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें।

साथ ही, जनता से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे सोशल मीडिया या किसी अन्य गैर-आधिकारिक स्रोतों से फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!