Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रीपा से उद्यमी बनी अनिता ने खरीदा ई-रिक्शा, परिवार को मिली दोहरी खुशी, जिपं सीईओ डॉ. ज्योति पटेल ने सौंपी ई-रिक्शा की चॉबी…

रीपा से उद्यमी बनी अनिता ने खरीदा ई-रिक्शा, परिवार को मिली दोहरी खुशी
 
जिपं सीईओ डॉ. ज्योति पटेल ने सौंपी ई-रिक्शा की चॉबी
 
जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल ने मंगलवार को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत पेड्री (ज) से जुड़ी उद्यमी श्रीमती अनिता कश्यप को   ई-रिक्शा की चॉबी एवं कागजात सौंपे। अनिता इस ई-रिक्शा का उपयोग रीपा उद्योग के साथ अन्य ट्रांसपोर्ट के कार्यों में करेंगी। यह ई-रिक्शा उन्होंने श्रम विभाग एवं उद्योग विभाग से मिले अनुदान एवं स्वयं की राशि लगाकर लोन के माध्यम से खरीदा है।
जिपं सीईओ ने बताया कि रीपा से जुड़कर महिलाएं सक्षम एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं, वह अब ऐसे कार्यों में भी अपने हाथ अजमा रही है, जिसमें पुरूषों का बोलवाला रहता है। आज महिलाएं हवाई जहाज से लेकर ट्रेन, टैक्सी चला रही है, ऐसी ही महिला अनिता है, जो अब ई-रिक्शा चलाएंगी। एडीईओ एवं रीपा नोडल अधिकारी श्रीमती नम्रता राठौर ने बताया कि सरस्वती स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती अनिता कश्यप है जो कई दिनों से ई-रिक्शा लेने का सोच रही थी, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, उनको विभागीय समन्वय करते हुए उद्योग विभाग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं श्रम विभाग से जोड़ते हुए लोन दिलाया गया। ई-रिक्शा को खरीदने में हितग्राही अनिता ने भी राशि लगाई। अनिता एवं उनके पति ई-रिक्शा का उपयोग रीपा में संचालित उद्योगों में कच्चा माल लाने एवं तैयार प्रोडक्ट को मार्केट में पहुंचाने के लिए करेंगे साथ ही इससे अन्य ट्रांसपोर्ट का कार्य किया जाएगा।
रीपा ने बनाया महिलाओं को उद्यमी
 अनिता कश्यप राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के माध्यम से समूह का संचालन कर रही है और सरस्वती स्व सहायता समूह की अध्यक्ष भी है। वह बताती हैं कि समूह के संचालन का अनुभव होने के चलते ही वह महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) से भी जुड़ गई है। वह रीपा में कोसा धागा एवं वस्त्र निर्माण उद्योग यूनिट का संचालन कर रही है, जिससे उन्हें एवं उनकी समूह की महिलाओं को लाभ मिल रहा है। रीपा में ट्रांसपोर्ट की आवश्यकता को देखते हुए ही उन्होंने ई-रिक्शा खरीदा है। सरकार की रीपा योजना ने महिलाओं को उद्यमी बनाया है। अनिता बताती है कि ई-रिक्शा मिलने से परिवार को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

See also  Big Breaking : Grand Comeback: Chhattisgarh’s SPS Officers Eye Plum and Sensitive Postings...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!