Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कलेक्टर-एसपी अचानक पहुँचे धान खरीदी केन्द्र, बोड़सरा खरीदी केंद्र में 95 बोरी अवैध धान किया जब्त

0 सिवनी (नैला), बोड़सरा, जावलपुर एवं बलौदा धान खरीदी केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण

0 पीवी ऐप में गंभीरता पूर्वक सावधानी से भौतिक सत्यापन करने के निर्देश

जांजगीर-चांपा 25 दिसम्बर 2025। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज सिवनी (नैला), बोड़सरा, जावलपुर एवं बलौदा स्थित धान खरीदी केंद्रों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान बोड़सरा धान खरीदी केंद्र में लगभग 95 बोरी अवैध धान पाया गया, जिसका न तो टोकन कटा हुआ था और न ही किसी प्रकार की एंट्री दर्ज थी। उक्त धान को मौके पर ही जब्त किया गया। इस पर कलेक्टर ने खरीदी केंद्र प्रभारी एवं अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदी सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पर बोड़सरा समिति प्रबंधक एवं प्रभारी को हटाने के निर्देश सहकारिता विभाग के अधिकारी को दिए ।
उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित उपार्जन केंद्रों मे साप्ताहिक आबंटित पी वी को अनिवार्य रूप से पूर्ण करें तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, उपार्जन केंद्रों में धान की स्टैकिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने निर्देशित किया।
कलेक्टर-एसपी ने सभी खरीदी केंद्रों पर मूलभूल सुविधा,बारदाने की उपलब्धता,छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू, डीएमओ श्री रमेश लहरे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  जनपद पंचायत जैजैपुर में स्वीप कर्यक्रम के तहत स्कूटी और बाइक रैली का हुआ आयोजन, स्कूटी और बाइक रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!