Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
Uncategorized

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद गठन समारोह सम्पन्न…

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद गठन समारोह सम्पन्न
 
जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में स्कूल के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल व प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में सत्र 2023-24 के लिए छात्र परिषद गठन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधान सभा विधायक जाँजगीर-चांपा के नारायाण प्रसाद चंदेल जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष आशु गोस्वामी, जाँजगीर-चांपा जिले के डी.एस.पी शैलेन्द्र पांडे, बबीता धानुका, विष्णु धानुका, नवभारत ब्यूरो चीफ  पंकज नायक, सत्येन्द्र सिंह एवं आत्मानंद स्कूल जाँजगीर के प्राचार्य चक्रपाल तिवारी जी रहे।
कार्यकम की शुरूवात मां सरस्वती के तैल्य चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। साथ ही सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम को दिशा प्रदान की गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का संस्था के संदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थी परिषद् के गठन द्वारा छात्रों को उनके कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के प्रति तत्पर रहने की बात कही। तत्पश्चात् संस्था के खेल शिक्षक आशीष राउत एवं सहायक खेल शिक्षक श्री गौरव कटकवार जी द्वारा विद्यार्थी परिषद गठन की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की श्रेणी में शपथ ग्रहण समारोह में चयनित संस्था के विद्यार्थियों का बैच एवं शैशेज के द्वारा सम्मान किया गया तथा शपथ दिलाई गई। इस श्रेणी में हेड बॉय – आर्यन मित्तल, हेड गर्ल -भूमि बजाज, डिप्टी हेड ब्वॉय -कृष्णा शर्मा, डिप्टी हेड गर्ल -अनन्या श्रीवास्तव, अनुशासन प्रभारी बालक- मोहम्मद ओवैस अंसारी, अनुशासन प्रभारी बालिका -मुक्तिका देवांगन, स्पोर्ट्स कैप्टन बालक-यश पटेल, स्पोर्ट्स कैप्टन बालिका -डिंपल केवट, उप खेल कप्तान बालक-रीतेश साहू, डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन बालिका -लवली राठौर, सांस्कृतिक प्रभारी बालक -आयुष धैर्य, सांस्कृतिक प्रभारी बालिका- वाणीप्रिया तिवारी, डी. सांस्कृतिक प्रभारी बालक- यश साहू, डी. सांस्कृतिक प्रभारी बालिका-आस्था पटेल, प्रार्थना प्रभारी बालक-श्रेय मसीह, प्रार्थना प्रभारी बालिका- प्रगति शर्मा, डी. प्रार्थना प्रभारी बालक -राघव अग्रवाल, डी. प्रार्थना प्रभारी बालिका शुभी पूर्णा, को-ऑर्डिनेटर बालक- रोहित शर्मा, वेदांत लहरे, हषर्वर्धन, समन्वयक बालिका-आशी अग्रवाल, प्रियंका राठौर, प्रथमा पांडे, बैंड बॉय रुद्र सबरवाल, आरव द्विवेदी, बैंड गर्ल आर्ची धानुका, रोमानिया कंवर चयनित हुए। इस श्रेणी में हाॅऊस प्रिफेक्ट्स अभया हाउस (पीला) प्रीफेक्ट्स दिव्यांश पटेल, अभया हाउस (पीला) प्रीफेक्ट्स भव्या राठौड, अभय हाउस (पीला) डी. प्रीफेक्ट्स आदित्य सिंह राठौर, अभया हाउस (पीला) डी. प्रीफेक्ट्स सृष्टि सिंह, अजेय हाउस (हरा) प्रीफेक्ट्स पीयूष अग्रवाल, अजेय हाउस (हरा) प्रीफेक्ट्स अदिति रूपवानी, अजेय हाउस (हरा) डी. प्रीफेक्ट्स रुद्रप्रताप मनु, अजेय हाउस (हरा) डी. प्रीफेक्ट्स समृद्धि पांडे, आदित्य हाउस (रेड) प्रीफेक्ट्स संस्कार पटेल, आदित्य हाउस (रेड) प्रीफेक्ट्स अहाना सिंह, आदित्य हाउस (रेड) डी. प्रीफेक्ट्स रुद्र सब्रवाल, आदित्य हाउस (रेड) डी. प्रीफेक्ट्स व्रह्मनी साहू, अनंत हाउस (नीला) अयान ताम्रकार को पसंद करता है, अनंत हाउस (नीला) प्रीफेक्ट्स त्रिशिका बजाज, अनंत हाउस (नीला) डी. प्रीफेक्ट्स अंश कुमार देवांगन, अनंत हाउस (नीला) डी. प्रीफेक्ट्स अदिति राठौड चयनित हुए। प्राचार्या सोनाली सिंह द्वारा विभिन्न सदनों से चयनित विद्यार्थियों को उनके पदानुसार शपथ दिलवाई गई । हाउस मेन्टाॅर की श्रेणी में हन्ना बंजारे, सुनील गुप्ता (यलो हाउस), कोनिका दास, समीक्षा सिंह (रेड हाउस), श्वेता सिंह , मंजुला पुरी गोस्वामी (ब्लू हाउस), मेहा निशु, प्रीति कोसरे (ग्रीन हाउस) चयनित हुए। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि नारायण चंदेल  द्वारा कहा गया कि – विद्यालय में केवल किताबी शिक्षा न देकर संस्कार से युक्त शिक्षा देना महत्व रखता है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य बनाकर उद्देश्य प्राप्ति की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए। संबोधन के अंत में चंदेल द्वारा कहा गया कि – चलो जलाएं दीप वहां जहां अभी भी अंधेरा है। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में उनके द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त सदस्यों एवम् विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

See also  CGPSC 2023 का आज से शुरू होगा इंटरव्यू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!