Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime: रायपुर में अफीम-डोडा तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से ट्रेलर में छिपाकर लाया था नशीला सामान

रायपुर : रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब से अफीम और डोडा लेकर आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेलर में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ छिपाकर रायपुर पहुंचा था और यहां इसकी बिक्री की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 79.30 ग्राम अफीम, 4 किलो 432 ग्राम डोडा और तस्करी में इस्तेमाल ट्रेलर जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 15.25 लाख रुपए बताई गई है।

आमानाका थाना पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के सामने की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेलर नंबर PB-05-AB-9313 का चालक भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर खड़ा है और उसे बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर ट्रेलर को रोक लिया।

See also  मुख्यमंत्री ने किया जांजगीर के खोखसा रेल्वे ओव्हरब्रिज का शुभारंभ, 1168 मीटर लंबा है रेल्वे ओव्हरब्रिज, 29 करोड़ रूपए से अधिक की राशि से किया गया है इसका निर्माण...

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान बलराम सिंह (55) निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में बताई। वह फिलहाल रायपुर के कबीर नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। तलाशी के दौरान ट्रेलर से बोरी में रखा 4.432 किलो डोडा और प्लास्टिक पन्नी में छिपाकर रखी गई 79.30 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन में एडीसीपी राहुल देव शर्मा, एसीपी देवांश सिंह राठौर और एसीपी ईशु अग्रवाल की निगरानी में की गई। आमानाका थाना प्रभारी और उनकी टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

See also  गुरु चरण में ज्ञान,शांति,भक्ति और योग शक्ति मिलती हैं : श्रीमती विजय लक्ष्मी कश्यप

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(B) और 18(B) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ पंजाब से किन लोगों के नेटवर्क के जरिए रायपुर लाया गया और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!