Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बंगाल में BJP सरकार तय! शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री… अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक डिप्टी कम

Suvendu Adhikari New CM : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव तय हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। वहीं, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक को डिप्टी मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। विधायक दल की बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगने के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी आज शाम राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

See also  राज्यपाल श्री डेका ने महाकालीबाड़ी विश्वनाथ मंदिर में सपत्निक की पूजा-अर्चना

विधायक दल की बैठक में मौजूद रहे बड़े नेता

बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी संगठन महामंत्री सुनील बंसल, अमित मालवीय, बिप्लब देब, निसिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल और शंकर घोष समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में चुनाव परिणाम, सरकार गठन और मंत्रिमंडल के संभावित चेहरों पर चर्चा हुई।

Advertisment

रवींद्र जयंती पर होगा शपथ ग्रहण

शनिवार सुबह 10 बजे रवींद्र जयंती के अवसर पर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बीजेपी इस समारोह को बंगाल की सांस्कृतिक पहचान के साथ जोड़कर प्रस्तुत करने की तैयारी में है।

See also  सच्चे न्यायाधीश की पहचान संवेदनशीलता और दृढ़ता का संतुलन – मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा

कई बड़े नेताओं को मिल सकती है मंत्री पद की जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में दिलीप घोष, शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जितेंद्र तिवारी और शरदवत मुखर्जी जैसे नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा नीलाद्रि शेखर, प्रणत टुडू, रुद्रनील घोष और दुधकुमार मंडल के नाम भी चर्चा में हैं।

बीजेपी की जीत में शुभेंदु अधिकारी की अहम भूमिका

शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का प्रमुख चेहरा माना जा रहा है। उन्होंने ममता बनर्जी के मजबूत गढ़ भाबानीपुर सीट से जीत दर्ज कर राजनीतिक संदेश दिया था। लंबे समय तक राज्य सरकार में मंत्री रहने का अनुभव और संगठन पर मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

See also  वसुधैव कुटुम्बकं और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है हमारी सनातन परम्परा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

चुनाव परिणाम ने बदल दिया बंगाल का राजनीतिक समीकरण

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 293 सीटों में से 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं, टीएमसी को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस और लेफ्ट को दो-दो सीटें मिलीं, जबकि अन्य के खाते में दो सीटें गईं। इस परिणाम के साथ राज्य में पहली बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार बनने जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!