Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

West Bengal New CM Updates: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने खुद किया नाम का ऐलान

West Bengal New CM Updates: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। कोलकाता में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम मुहर लग गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधायकों की बैठक में उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया। अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में बीजेपी विधायकों ने सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी को अपना नेता चुना।

शुभेंदु अधिकारी 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। खास बात यह है कि उसी दिन रवींद्र जयंती भी मनाई जाती है, जिसे देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह को विशेष रूप से ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक माना जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

See also  शौरी नारायणं वंदे नित्यं भक्तोपसेवितं, चित्रोत्पलोत्तरे भर्गो देवो नारायणों हरि:।।, श्री भगवान शिवरीनारायण की मंगल श्रृंगार आरती के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे बड़े मेले का शुभारंभ...

भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से जीत दर्ज करने वाले शुभेंदु अधिकारी को लंबे समय से मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया। बीजेपी नेताओं ने इसे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव बताया है। पार्टी सांसद निशिथ प्रमाणिक ने विधायक दल की बैठक से पहले कहा था कि बंगाल को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जिसने ममता बनर्जी को हराया हो।

बैठक में अमित शाह ने बीजेपी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बंगाल में पार्टी के विधायकों की जीत का औसत 28 हजार वोट रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने जैसा है। शाह ने इसे राष्ट्रवाद की जीत बताते हुए कहा कि पहली बार बंगाल में पूर्ण बहुमत की बीजेपी सरकार बनने जा रही है।

See also  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार की जा रही कार्यवाही...

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं, जिनमें एक महिला नेता का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Advertisment

इस बीच 7 मई को राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया था। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। कोलकाता में विधानसभा भवन और मुख्यमंत्री कार्यालय को नए रूप में सजाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। परिसर में रंग-रोगन, फर्नीचर की पॉलिश और साफ-सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है।

See also  सीएम आगमन से पहले प्रशासन की बड़ी चूक, प्रेमनगर विधायक को बताया भटगांव का विधायक, भूमि पूजन कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में हुई गलती से प्रशासन की जमकर हो रही किरकिरी

बीजेपी नेताओं ने इसे बंगाल में राजनीतिक बदलाव की नई शुरुआत बताया है। पार्टी का दावा है कि नई सरकार राज्य में प्रशासनिक सुधार, कानून व्यवस्था और विकास को प्राथमिकता देगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!