Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नेमार ने सऊदी क्लब छोड़ा, 12 साल बाद इस क्लब से खेलते आएंगे नजर…

रियो डी जनेरियो। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार ने सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल से नाता तोड़ने के बाद अपने पूर्व क्लब सांतोस में वापसी का फैसला कर लिया है। करीब 12 साल बाद नेमार एक बार फिर उसी क्लब के लिए खेलेंगे जहां से उनके शानदार करियर की शुरुआत हुई थी। इस बात की पुष्टि खुद सांतोस क्लब के अध्यक्ष मार्सेलो तेइजेरिया ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर की।

अल हिलाल के लिए खेल पाए सिर्फ 7 मैच

32 वर्षीय नेमार कभी दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकरों में गिने जाते थे, लेकिन सऊदी क्लब अल हिलाल के साथ उनका सफर ज्यादा खास नहीं रहा। उन्होंने क्लब के लिए सिर्फ 7 मैच खेले, जिसमें 1 गोल किया और 2 गोल में असिस्ट किया। अक्टूबर 2023 में एसीएल (घुटने की गंभीर चोट) के कारण वे मैदान से बाहर हो गए और पूरा सीजन मिस कर दिया। इसके बावजूद, वे अल हिलाल की सऊदी प्रो लीग जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

See also  Raigarh News: अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी, दो दर्जन से अधिक लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

फीफा क्लब विश्व कप से पहले टूटा करार

अल हिलाल क्लब को इस साल फीफा क्लब विश्व कप (15 जून – 13 जुलाई, अमेरिका) में हिस्सा लेना था, लेकिन इससे पहले ही क्लब और नेमार ने आपसी सहमति से अनुबंध समाप्त कर दिया। हालांकि, करार खत्म करने की शर्तों का खुलासा अब तक नहीं किया गया है।

Advertisment

नेमार के स्वागत के लिए तैयार है सांतोस क्लब

सांतोस क्लब के अध्यक्ष मार्सेलो तेइजेरिया ने नेमार की वापसी पर कहा, “नेमार के लिए यह सही समय है कि वह अपने घर लौटें, अपने लोगों के लिए खेलें और उस क्लब का हिस्सा बनें जो उनके दिल के करीब है। व्हाइट एंड ब्लैक शर्ट में उनका स्वागत है।”

See also  बद्रीनाथ के बर्फीले पहाड़ों पर बागेश्वर सरकार की महा-तपस्या: 11 दिवसीय अखंड साधना में लीन हुए धीरेंद्र शास्त्री

सांतोस के साथ नेमार की ऐतिहासिक सफलता

नेमार ने सांतोस के लिए खेलते हुए 2011 में कोपा लिबेरटाडोरेस सहित 6 प्रमुख खिताब जीते थे। इसके बाद वे बार्सिलोना और पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) का हिस्सा बने। अगस्त 2023 में PSG से 90 मिलियन यूरो (लगभग 9.40 करोड़ डॉलर) में अल हिलाल में शामिल हुए, जो सऊदी अरब के फुटबॉल बाजार में बड़े सौदों में से एक था। लेकिन ब्राजील के लिए खेलते समय लगी गंभीर एसीएल चोट उनके करियर की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक बन गई। अब नेमार सांतोस क्लब में नए सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

See also  यात्रियों ने कहा, अयोध्या धाम के दर्शन करना बहुत सौभाग्य की बात, श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन को लेकर गहरा उत्साह...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!