Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS; बंधन बैंक में लूट, पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत कर दबोचे आरोपी…

कोरबा। कटघोरा पुलिस ने अपराध उन्मूलन को लेकर दावे से अलग हटकर काम करते हुए लूट के तीन आरोपियों को दबोच लिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित एक निजी बैंक को निशाना बनाया था। मौके से काफी रकम पार कर दी गई थी। सूचना पर पुलिस हरकत में आयी और कार्यवाही की।

कोरबा जिले के अंतर्गत बड़े बांका नामक गांव में यह घटना घटित हुई, जिससे जुड़े आरोपियों को पुलिस ने आखिरकार अपने कब्जे में ले लिया। वे दोनों शातिर किस्म के बताए गए हैं, जो कम समय में धनवान होने और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के चक्कर में थे। कटघोरा पुलिस थाना अंतर्गत रजकम्मा गांव के नजदीक बड़े बांका गांव में बंधन बैंक की शाखा पिछले कुछ समय से संचालित हो रही है।

See also  सभापति राजकुमार की अगुवाई में सरपंच, पंच सहित सैकड़ों ग्रामीण भाजपा शामिल, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने भगवा गमछा पहनाकर किया स्वागत..

इसके माध्यम से आसपास के कुछ गांव के लोगों की वित्तीय जरूरतें पूरी हो रही हैं। खबर के अनुसार बंधन बैंक की अेार से लोगों के साथ महिलाओं के समूहों को उनकी सीमित आवश्यकताओं के लिए वित्तीय सहायता मुहैय्या करायी जाती है और निश्चित समय पर इसकी रिकव्हरी का काम भी किया जाता है।

मंगलवार को ऐसे 42 हजार रूपए रिकव्हर हुए थे, जिसकी राशि यहां जमा करायी गई थी। इसके साथ ही बैंक की अन्य पूंजी भी मौजूद थी जो दूसरे मामलों में ुभुगतान करने अथवा लोगों द्वारा जमा की गई थी। दोपहर के बाद यहां नकाबपोश युवकों ने पहुंचकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बैंक स्टाफ को डराने-धमकाने के साथ यह सब किया गया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। तब पुलिस तक यह बात पहुंची।

See also  राजस्व विभाग पर बेबुनियाद आरोप, सत्यनगर प्रकरण में तहसीलदार की त्वरित कार्रवाई, स्थानीय राजनीतिक पूर्वाग्रह से लग रहे आरोप

जानकारी मिली की ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की घटना होने को काफी गंभीरता से लिया गया। जिस तरह के अपडेट मिले उस आधार पर पुलिस ने आसपास में जांच पंड़ताल की और तथ्य जुटाए। दो घंटे के भीतर इस मामले में दो आरोपियों को दबोचने के साथ यहां से लूटी गई रकम बरामद कर ली गई। रात तक एक फरार आरोपी की तलाश जारी थी। पुलिस द्वारा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई है। संभावना जतायी जा रही है कि इस सिलसिले में कुछ अनसुलझी गुत्थियों को सुलझाया जा सकेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!