छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संजोय रखने देवेन्द्र की निकली बैल-गाड़ी में बारात… शहर में निकली अनोखी बारात को देखने उमड़ी लोगों की भीड़…

छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संजोय रखने देवेन्द्र की निकली बैल-गाड़ी में बारात
शहर में निकली अनोखी बारात को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

जांजगीर-चांपा। पुराने रीति रिवाज के अनुसार इंजीनियर देवेंद्र की बारात बैल-गाड़ी और कर्मा नृत्य के साथ निकाली। देवेंद्र राठौर की इस अनोखी बारात को देखने के लिये लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा था। इस मॉडल युग में आज कल के नवजवान अपने शादी की तैयारियां नए-नए अंदाज से करते हैं और पूरे तामझाम के साथ अपनी बारात निकालते हैं। दूल्हा अपनी बारात में तरह-तरह की लाइट व बड़े से बड़े जो धुमाल, डीजे बजवाने की इच्छा रखता है लेकिन देवेंद्र जो है इन सबसे हटकर अपनी बारात छत्तीसगढ़िया अंदाज में निकालते हुए एक नई मिसाल पेश की है। गाना में निकली बारात पुरानी बस्ती होते हुए देवी दाई मंदिर पहुंची तत्पश्चात पूरे नगर घूमते घूमते बारात जांजगीर के ही एक स्थानीय होटल पहुंची जहां देवेंद्र दूल्हा सहित पूरे बारातियों का स्वागत छत्तीसगढ़िया अंदाज में किया गया। गौरतलब है यह वही कपल है, जो अपनी शादी की प्रीवेडिंग कि छत्तीसगढ़िया अंदाज में किये थे। जिला मुख्यालय जांजगीर के पुरानी बस्ती निवासी इंजी. देवेंद्र राठौर छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति को संजोए रखने सबसे अलग पुराने जमाने के अंदाज में अपनी शादी के प्रीवेडिंग कुछ इस तरह से किये थे, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था। दूल्हा देवेंद्र राठौर ने आजकल के नौजवानां को अपने संदेश में कहा था कि हमें अपनी छत्तीसगढ़ के कला एवं संस्कृति के साथ पुरानी पहनावा को नहीं भूलना चाहिए, आजकल के नौजवान पुरानी परंपरा को भूलते जा रहे हैं और नए मॉडल युग में अपनी ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। देवेंद्र अपनी शादी का निमंत्रण बकायदा छत्तीसगढ़ी भाषा में भी सोशल मीडिया के माध्यम से दे दिये थे और आज 3 मई को पूरे छत्तीसगढ़िया अंदाज में अपनी बारात निकाल शहर में एक नयी मिशाल कायम किये हैं।

लुगरा व धोती-बंगाली में नजर आये बराती
देवेंद्र की बारात पूरे छत्तीसगढ़िया अंदाज से निकली तो उनके बाराती लुगरा व धोती, बंगाली में नजर आये। दूल्हा देवेंद्र राठौर का पहनावा भी पूरे छत्तीसगढ़िया अंदाज में था, तो वही उनके पीछे बराती के रूप चल रहे महिलाएं लुगरा, सूता, करधन और बालों में चूंदा पहने नजर आयी। युवायों की बात करे तो अपनी जीन्स-पेट, कोट-शूट छोड़ पुराना पहनावा धोती-बंगाली में दिखे, जो पूरे उत्साह के साथ विवाह का आनंद ले रहे थे।



