Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

निवेशकों की बल्ले-बल्ले रिलायंस और TCS का बढ़ा मार्केट कैप, LIC-HUL ने गंवाई बढ़त

शेयर बाजार में बीते हफ्ते तेजी देखने को मिली थी. मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी के साथ बंद हुआ था. इसी के चलते सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप पिछले हफ्ते कुल मिलाकर 1,69,506.83 करोड़ रुपये बढ़ गया. आंकड़ों को देखें तो सबसे ज्यादा फायदा बजाज की एनबीएफसी कंपनी को हुआ है. जिसके मार्केट कैप में करीब 41 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इन्फोसिस के मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी देखी गई है.

वहीं दो कंपनियां ऐसी भी रहीं जिनके मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है. जिसमें देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर और देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी है. दोनों कंपनियों के मार्केट कैप में ज्वाइंटली करीब 14000 हजार करोड़ रुपये की गिरावट देखी गई है. जोकि काफी मामूली है. अगर बात शेयर बाजार की करें तो पिछले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1,193.94 अंक या 1.47 फीसदी का इजाफा देखने को मिला. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की टॉप 10 कंपनियों में किस कंपनी के मार्केट कैप में इजाफा और कौन सी कंपनी की वैल्यूएशन में गिरावट देखने को मिली है.

See also  फिलिस्तीन को मान्यता देने की योजना पर भड़के नेतन्याहू

देश की टॉप कंपनियों के मार्केट कैप में किस तरह का हुआ बदलाव

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,69,506.83 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है.

बीते हफ्ते देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक बजाज ग्रुप की बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 40,788.38 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,239.65 करोड़ रुपये हो गया.

Advertisment

देश की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इन्फोसिस की बाजार हैसियत 33,736.83 करोड़ रुपये बढ़कर 6,33,773.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 30,970.83 करोड़ रुपये बढ़कर 11,33,926.72 करोड़ रुपये हो गया है.

See also  CG News : टमाटर की आड़ में कर रहा था गांजे की खेती, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया...

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 27,741.57 करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला और कंपनी की वैल्यूएशन 18,87,509.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का वैल्यूएशन 15,092.06 करोड़ रुपये बढ़कर 7,59,956.75 करोड़ रुपये रहा.

देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर आईसीआईसीआई बैंक को सप्ताह के दौरान 10,644.91 करोड़ रुपये का फायदा हुआ और इसका बाजार मूल्यांकन 10,12,362.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

देश का सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 6,141.63 करोड़ रुपये बढ़कर 14,84,585.95 करोड़ रुपये पर आ गई है.

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल का मूल्यांकन 4,390.62 करोड़ रुपये बढ़कर 10,85,737.87 करोड़ रुपये हो गया.

See also  Raigarh News: रायगढ़ में डॉक्टर से फ्रॉड; सीटी स्कैन मशीन में लगाई नकली पिक्चर ट्यूब, लाखों लेकर कंपनी ने किए ये बड़े दावे

इस रुख के उलट देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 12,429.34 करोड़ रुपये घटकर 6,06,265.03 करोड़ रुपये पर आ गया.

देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 1,454.75 करोड़ रुपये घटकर 5,53,152.67 करोड़ रुपये रह गई.

बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा फायदा

मार्केट की रैली में जहां देश की बड़ी कंपनियों को फायदा हुआ. वहीं, दूसरी ओर फाइनेंस सेक्टर की कंपनी बजाज फाइनेंस को इस दौरान सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ. कंपनी का मार्केट कैप एक ही हफ्ते में 40,788.38 करोड़ रुपये बढ़कर 6,24,239.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. अगर कंपनी के शेयरों की बात करें तो उसमें में इजाफा देखने को मिला. कंपनी के शेयर बीते 5 करोबारी दिनों में करीब 7 फीसदी तक भाग कर 1,002.70 रुपये पर बंद हुए हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!