Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खुद का घर खरीदने का सपना होगा पूरा, ये 9 बैंक ऑफर कर रहे हैं सबसे सस्ता लोन

अगर आप भी अपनी मेहनत की कमाई को जुटाकर कहीं घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं और उसके लिए होम लोन लेने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. असल में आज के दौर में लोन लेना उतनी बड़ी बात है नहीं कुछ दस्तावेज देकर लोन लिया जा सकता है लेकिन सबसे जरूरी होता है उसका ब्याज चुका पाना. ईएमआई समय पर भर पाना. ऐसे में घर लेते समय ईएमआई की कैलकुलेशन करना बहुत आवश्यक होता है. आइए हम आपको 9 ऐसी बैंकों के बारे में बताते हैं जो कि 20 साल के लिए 50 लाख रुपये के होम लोन पर कम ब्याज लगा रहे हैं, जिससे मंथली EMI कम पड़ रही है.

See also  25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी जूनियर चयन ट्रायल में 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का हुआ चयन

होम लोन ब्याज दरें और EMI
केनरा बैंक- बैंक बाजार. कॉम के मुताबिक, पब्लिक सेक्टर बैंकों में केनरा बैंक सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है. ब्याज दर 7.3% से शुरू होती है. इसके 50 लाख रुपये के लोन को 20 साल के लिए पर EMI करीब 39,670 रुपये की बनेगी.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- यूनियन बैंक भी 7.3% की ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है. 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन की EMI लगभग 39,670 रुपये होगी, जो पब्लिक सेक्टर में सबसे किफायती है.

बैंक ऑफ बड़ौदा- बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन 7.45% ब्याज दर से शुरू होता है. 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन पर EMI 40,127 रुपये बनेगी, जो काफी अच्छा ऑप्शन है.

See also  Rule Change: नए महीने की नई शुरुआत: 1 अक्टूबर से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव

भारतीय स्टेट बैंक- SBI होम लोन 7.5% ब्याज दर से दे रहा है. 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन पर EMI 40,280 रुपये होगी, जो भरोसेमंद और किफायती है.

Advertisment

पंजाब नेशनल बैंक- PNB भी 7.5% ब्याज दर पर लोन दे रहा है. 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन की EMI 40,280 रुपये होगी.

ICICI बैंक- ICICI बैंक 7.7% ब्याज दर पर होम लोन ऑफर करता है. 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन पर EMI 40,893 रुपये बनेगी, जो प्राइवेट सेक्टर में पॉपुलर है.

HDFC बैंक- HDFC बैंक की ब्याज दर 7.9% से शुरू होती है. 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन पर EMI 41,511 रुपये होगी.

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को खनिज राजस्व में ऐतिहासिक सफलता: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त...

कोटक महिंद्रा बैंक- कोटक महिंद्रा बैंक 7.99% ब्याज दर पर होम लोन देता है. 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन की EMI 41,791 रुपये होगी.

एक्सिस बैंक-एक्सिस बैंक 8.35% ब्याज दर पर होम लोन ऑफर करता है. 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन पर EMI 42,918 रुपये बनेगी.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!