Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर के ख़िलाफ़ की अभद्र टिप्पणी, भड़का भीम आर्मी, आरोपी हुआ फरार, FIR हुआ दर्ज 

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण में भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया। जानकारी होने पर भीम आर्मी भड़क गया और शिवरीनारायण थाना पहुंच गए जहां जमकर अपना विरोध जताया। जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई।
भीम आर्मी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेंदर लहरे ने बताया कि शिवरीनारायण के डॉ भीमराव अंबेडकर चौक स्थित महेश मेडिकल स्टोर के संचालक अजीत कुमार कश्यप द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप जिला औषधि संघ में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आम मर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। इसकी जानकारी भीम आर्मी को हुई। इसके बाद भीम आर्मी की पूरी जिला इकाई की टीम शिवरीनारायण थाना पहुंच गई। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हो गया है। उसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे। भीम आर्मी ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ लिखित में थाना में शिकायत की है।
इस मामले में शिवरीनारायण थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता वापस लौटे।

See also  रामनामियों ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने 150 साल पहले बता दिया था, इसी तिथि पर बनेगा श्रीराम का भव्य मंदिर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!