Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से सुरक्षा/बचाव के बारे में जानकारी देकर “अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया…

जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से सुरक्षा/बचाव के बारे में जानकारी देकर “अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया
 
 उपस्थित महिलाए/पुरूष को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के बारे में दी गई जानकारी
 
 
जांजगीर-चांपा। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित सभी महिलाए एवं पुरुष सदस्यों को कुल 64 अभिव्यक्ति एप’ डाउनलोड कराया गया।
जिला पंचायत जांजगीर सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का आयोजित बैठक में शामिल महिलाएं एवं पुरूषों को महिलाओं एवं बच्चो पर बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने तथा अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ जागरूक करने महिलाओं के शिकायत पर त्वरित निराकरण करने हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा तैयार किये गये। अभिव्यक्ति एप्लीकेशन की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुये उन्हे प्रोजेक्टर के माध्यम से अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया।
उपस्थित महिलाए एव पुरूषों को सुरक्षा के संबंध में उनके कानूनी अधिकार, घरेलु हिंसा, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट एवं सायबर क्राइम ऑन लाईन ठगी, नशा पान दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुये जागरूक करते हुये। सायबर क्राइम एवं ऑन लाईन ठगी से बचाव तथा सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के संबंध में बताया गया साथ ही बच्चो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये गुड टच एवं बेड टच के बारे में भी अवगत कराया गया।
प्रशिक्षणरत महिलाए एवं पुरूषों को अपने घर, मोहल्ले एवं गांव में जाकर अधिक से अधिक महिलाओं/पुरुषों को अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराने एवं इस एप्लीकेशन के महत्व के बारे में बताने हेतु अपील की गई।
उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ ज्योति पटेल, जिला मिशन प्रबंधक उमेन्द्र कुमार दुबे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कौशिल्या, शिवानी मंडावी, जनपद पंचायत नवागढ सीईओ अनिल कुमार, जनपद पंचायत बलौदा सीईओ आकाश सिंह, जनपद पंचायत अकलतरा सीईओ सत्यव्रत तिवारी, जनपद पंचायत पामगढ सीईओ प्रज्ञा यादव एवं जिला पंचायत के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन करने में महिला सेल प्रभारी निरीक्षक रीना नीलम कुजूर का विशेष योगदान रहा।

See also  नगरदा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा: पहाड़ से फिसलकर युवक की मौत, दोस्तों संग आया था पिकनिक मनाने

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!