Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री ने किया जांजगीर के खोखसा रेल्वे ओव्हरब्रिज का शुभारंभ, 1168 मीटर लंबा है रेल्वे ओव्हरब्रिज, 29 करोड़ रूपए से अधिक की राशि से किया गया है इसका निर्माण…

मुख्यमंत्री ने किया जांजगीर के खोखसा रेल्वे ओव्हरब्रिज का शुभारंभ

1168 मीटर लंबा है रेल्वे ओव्हरब्रिज

29 करोड़ रूपए से अधिक की राशि से किया गया है इसका निर्माण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय मे वर्चुअली जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत खोखसा में नवनिर्मित रेल्वे ओव्हरब्रिज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम. आर. निषाद उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने आम लोगों को बधाई देते हुए कहा कि 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आज इसका उदघाटन हुआ। इसके बन जाने से अब लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी। यह ओव्हरब्रिज चांपा और जांजगीर को जोड़ने का काम करेगा। गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत हावड़ा-मुम्बई रेल मार्ग में रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण से क्षेत्रवासियों को अब बारहमासी बाधारहित आवागमन की सुविधा हो गई है। इसके निर्माण से प्रतिदिन लगभग 9 से 10 हजार लोगों को जिला तथा तहसील मुख्यालय तक आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। 1168 मीटर लम्बाई के उक्त ब्रिज का निर्माण 29 करोड़ रूपए से अधिक की राशि से किया गया है।

Advertisment

जांजगीर-चांपा से विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत वर्चुवली रूप से जुड़े इस दौरान उन्होेंने कहा कि बहुत प्रयासों से इसे स्वीकृत कराया गया था। यह ब्रिज जांजगीर और चांपा को जोड़ रहा है। हम सब मिल जुलकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेंगें। डॉ महंत ने पुल के शुभारंभ होने पर क्षेत्र की जनता को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, लोकसभा सांसद गुहाराम अजगल्ले ने ओव्हरब्रिज के शुभारंभ अवसर पर आम जनता को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

See also  ट्रंप ने गाजा पट्टी पर ‘अमेरिकी अधिकार’ का रखा प्रस्ताव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!