Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को चंद घंटे में थाना जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया। भाई एवं भाभी ने मिलकर बहन के ऊपर प्राणघातक हमला किया। पैसे की लेन देन की बात को लेकर आरोपियों द्वार घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे के धारदार सब्जी काटने का परसुल बरामद किया गया।
आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 433/2023 धारा 307,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुयें आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही की गई। आरोपियों के सकुनत ग्राम खोखरा में रहने की सूचना मिलने पर थाना जांजगीर पुलिस द्वारा दबिश देकर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा मेमोरण्डम कथन में पैसे लेन देन की बात को लेकर विवाद पर घटना को अंजाम देना स्वीकार कियें जाने पर आरोपी पवन रात्रे उम्र 32 साल, मनटोरी अजगल्ले उम्र 29 साल निवासी सूर्या चौक खोखरा थाना जांजगीर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पाये जाने से दिनांक 30 जून 2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायकि रिमाण्ड में भेजा गया।

See also  विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण की राह रोकी, 33% आरक्षण का अवसर छिना – अमर सुल्तानिया का तीखा हमला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!