Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार; पुलिस ने जारी किया संदिग्ध आरोपी का स्केच, आम जनता से मांगी मदद

जांजगीर-चांपा। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि नकाबपोश बदमाश घर में अकेली महिला को निशाना बनाने से भी नहीं हिचक रहे हैं। थाना कोतवाली क्षेत्र में 12 नवंबर 2026 को हुई चोरी और मारपीट की एक गंभीर घटना के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी का स्केच तैयार कर आम जनता से सहयोग की अपील की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दिन एक महिला अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति जबरन घर में दाखिल हो गए। घर में घुसते ही आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
 
महिला ने खींच लिया था एक आरोपी का नकाब
घटना के दौरान महिला ने साहस दिखाते हुए भाग रहे आरोपियों में से एक का नकाब खींच लिया था। इससे महिला ने आरोपी का चेहरा देख लिया और उसे पहचानने की बात कही है। महिला द्वारा बताए गए हुलिए और उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का स्केच तैयार कराया है। अब इस स्केच के माध्यम से पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।
 
पुलिस ने आम जनता से की सहयोग की अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जारी किए गए स्केच में दिखाई दे रहे हुलिए से मिलता-जुलता कोई व्यक्ति कहीं नजर आए या उसके संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले नागरिकों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने और मामले का खुलासा करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।
 
इन नंबरों पर दें सूचना
थाना कोतवाली जांजगीर : 9907821111
पुलिस कंट्रोल रूम : 9479193199
पुलिस ने कहा है कि अपराध नियंत्रण और अपराधियों की पहचान करने में आम जनता का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या स्केच में दर्शाए गए हुलिए के व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिलने पर बिना देर किए पुलिस को सूचित करें।
पुलिस की अपील है कि जनसहयोग से इस घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंचने और उन्हें कानून के शिकंजे में लाने में मदद मिल सकती है।

See also  रेशम उत्पादन की प्रक्रिया समझने उमड़ रही भीड़, सफेद, रंगीन और पीला मैसूर जैसे कोसे बीज बने आकर्षण का केंद्र, रेशम कीड़े को देखने बच्चे दिखा रहे विशेष रूचि ग्रामोद्योग विकास विभाग के राज्योत्सव स्टॉल बड़ी संख्या में ठहर रहे लोग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!