Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

किसानों के ऊपज का एक-एक दाना धान सरकार को खरीदना होगा – कांग्रेस, किसान हित में जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली “चेतावनी रैली”

जांजगीर-चांपा। जिले में धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी परेशानियों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने तथा किसान हितों की रक्षा के उद्देश्य से आज जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में “एक दिवसीय चेतावनी रैली” का आयोजन किया गया। यह रैली मदनलाल अग्रवाल के पुराने पेट्रोल पंप, चांपा रोड, जांजगीर से प्रारंभ हुई, जिसमें जिले भर से आए  किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।

रैली के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने किसानों से जबरन रकबा समर्पण कराने, रकबा संशोधन में हो रही देरी, बचत धान के भौतिक सत्यापन के नाम पर प्रताड़ना, एग्रिस्टेक (AgriStack) पंजीयन की जटिलताओं, पीवी (PV) एप्लिकेशन की समस्याओं तथा भुइयां पोर्टल में दर्ज विभागीय त्रुटियों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग उठाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा किसानों के ऊपज का एक एक दाना धान सरकार को खरीदना होगा। धान खरीदी की अव्यवस्थाओं और पोर्टल की तकनीकी खामियों का खामियाजा अन्नदाता किसानों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रकबा सुधार और पंजीयन संबंधी त्रुटियों का त्वरित निराकरण किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों के हक में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

See also  जिले में नहीं थम रहा खाद की कालाबाजारी, जिम्मेदार मौन इसलिए बढ़ रही दुकानदारों की मनमानी...

इस अवसर पर उपस्थित विधायकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए:

राघवेन्द्र कुमार सिंह (विधायक, अकलतरा) ने कहा कि विभागीय त्रुटियों और भुइयां पोर्टल की खामियों के कारण किसान अपना ही धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह किसानों पर रकबा समर्पण का दबाव बनाना बंद करे और सरल प्रक्रिया अपनाए।

व्यास कश्यप (विधायक, जांजगीर-चांपा) ने कहा कि एग्रिस्टेक पंजीयन और पीवी एप्लिकेशन जैसी तकनीकी उलझनों ने ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शासन-प्रशासन को जमीनी स्तर पर शिविर लगाकर इन समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए।

Advertisment

शेषराज हरबंश (विधायक, पामगढ़) ने कहा कि “बचत धान के भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों का हनन नहीं होने देगी।

See also  CG NEWS : प्रसूता की मौत, एक दिन में दो ऑपरेशन, लापरवाही के आरोपों से मचा हड़कंप…

बालेश्वर साहू (विधायक, जैजैपुर) ने कहा कि रकबा संशोधन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश है। यदि प्रशासन ने समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया, तो यह चेतावनी रैली आने वाले समय में बड़े जनआंदोलन का रूप लेगी।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन,  जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष द्वय दिनेश शर्मा, मंजू सिंग, जिला उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, जिला महामंत्री नागेन्द्र गुप्ता, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल साव ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन रफीक सिद्दीकी ने किया ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव हरप्रसाद साहू, गिरधारी यादव, संदीप अग्रवाल, जिला महामंत्री शिशिर द्विवेदी, भगवान दास गढ़ेवाल, माधुरी आदित्य, किशन सोनी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, उत्तम पाटले, कन्हैया राठौर, ब्लॉक अध्यक्षगण रामबिलास राठौर, रविन्द्र शर्मा, महेश्वर टंडन, सदन यादव, गौरव सिंह, जितेंद्र वर्मा, विजय प्रकाश तिवारी, भविष्य चंद्राकर, सीमा शर्मा, पुरनेंद्र सिंह, रामलाल यादव, प्रिंस शर्मा, शाश्वत दीवान, पंकज शुक्ला, अंकित सिसोदिया, नेहा केसरवानी, शंकुतला खरे, हरीश पाण्डेय, तमेंद्र देवांगन, दुर्गा कुर्रे, पुरुषोत्तम देवांगन, गौतम राठौर सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, समस्त मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

See also  CG News: हिरण की खाल और सिंग के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!