Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अतिरिक्त  मुख्य अभियंता को दी गई भावपूर्ण विदाई…

एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अतिरिक्त
मुख्य अभियंता को दी गई भावपूर्ण विदाई
 
जांजगीर-चांपा। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से अगस्त माह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता जीसी रमानी सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति हो रहे अधिकारी को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।
कार्यपालक निदेशक के हाथों सेवानिवृत्ति अधिकारी को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ डाॅ. आरके तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कांफ्रेंस हाल में आयोजित विदाई समारोह में कार्यपालक निदेशक एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। जीसी रमानी ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 35 साल 8 दिन की सेवाएं दी हैं। रमानी इलेक्ट्रिकल, टेस्टिंग एवं एमआईएस-आईटी के जानकार माने जाते रहे हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति रमानी ने अपने कार्यकाल का अनुभव सुनाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस टेकाम द्वारा सेवानिवृत्ति अधिकारी का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता क्रिस्टोफर एक्का, धमेंद्र बंजारे, एन. लकरा, नंदकिशोर घृतलहरे, एसके तारेंद्र, जेके गायकवाड़, वीके सिंह, मुख्य रसायनज्ञ अभय मिश्रा, प्रकाशन अधिकारी बसंत शाहजीत समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामनारायण राठौर एवं विजय कुमार मिश्रा को विशेष सहयोग रहा।

See also  शराब में जहरीली वस्तु मिलाकर अपराधिक मानव वध कारित करने वाला आरोपी को थाना मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!