Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भगवान श्री राम हमारे आदर्श है, उनके मर्यादाओं का हमें अनुसरण करना चाहिए – अमर सुल्तानिया…

भगवान श्री राम हमारे आदर्श है, उनके मर्यादाओं का हमें अनुसरण करना चाहिए – अमर सुल्तानिया
 
जांजगीर-चांपा। भगवान श्री राम हमारे आदर्श हैं, उनके मर्यादाओं का हमें अनुसरण करना चाहिए। राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुल-मिल गए हैं। कोई काम करना हो, तो प्रेरणा के लिए हम भगवान राम की ओर ही देखते हैं। आप भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए। इमारतें नष्ट कर दी गईं, अस्तित्व मिटाने का प्रयास भी बहुत हुआ, लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति का आधार हैं। श्रीराम भारत की मर्यादा हैं, श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उक्त बातें आज ग्राम पंचायत बसंतपुर (चांपा) जिला जांजगीर चांपा में पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर निरंतर दो माह तक चल रहे श्री रामचरित मानस गायन समारोह समापन के मुख्य अतिथि जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने भारी संख्या में उपस्थित श्रोता समाज को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में आगे कहा कि भगवान श्री राम हमारे रग रग कण कण में बसे हुए हैं, भगवान श्री रामचंद्र जी के सिर्फ राम नाम लेने मात्र से ही सारे संकटों का निवारण होता है। ग्राम बसंतपुर भाटापारा रामायण स्थल पहुंचने पर युवा भाजपा नेता अमर सुल्तानिया का रामायण समिति के पदाधिकारी ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सुल्तानिया ने रामायण समिति के सभी पदाधिकारियों बुजुर्गों का साल श्री फल देकर सम्मानित किए। वे श्री रामायण जी की आरती में भी शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन द्वारिका प्रसाद यादव ने किया।  इस शुभ अवसर पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता अमर सुल्तानिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश भोपालपुरिया, रामलल्ला सिंह, भूपेन्द्र साहू, गोलू केंवट, ग्राम पंचायत के सरपंच यशवंत पटेल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व्यास नारायण कश्यप, साधुराम साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, द्वारिका प्रसाद यादव, शंकर लाल साहू, उमाशंकर पटेल कुश दास वैष्णव, रामखेलावन यादव, रामनारायण यादव, हीरालाल पटेल, रमाशंकर साहू, रामानुज साहू, कुशल प्रसाद यादव, सत्यनारायण पटेल, रामनाथ यादव, सहदेव यादव, टेकराम कश्यप, बुधराम पटेल, सहित भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।

See also  CG Rule Change in 1st April: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव: LPG महंगा, टोल बढ़ा, बिजली प्रीपेड और नए नियम लागू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!