Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.के. राउत ने ली भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा जांजगीर की बैठक…

रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.के. राउत ने ली भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा जांजगीर की बैठक
 
  जांजगीर-चांपा। राज्य रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी एम.के. राउत की अध्यक्षता एवं चेयरमेन अशोक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल एवं कालेजो के छात्राओं को फर्स्ट एड प्रशिक्षण दिया जाना, ब्लड डोनेट हेतु जन जागरूकता, प्रत्येक गांवो में रेडक्रॉस वालेन्टियर नियुक्त करने, रेडक्रॉस सदस्यता अभियान चलाया जाना, वृद्धा आश्रम खोखरा को रेडक्रॉस के माध्यम से संचालित करने, धनवन्तरी मेडिकल स्टोर को रेडक्रॉस के माध्यम से संचालित करने के लिए कार्याे का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही उक्त बैठक में चार संरक्षक बनाया गया।
      मुख्य चिकिसा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला सचिव भारतीय रेडक्रास सोसाईटी ने बताया कि जिले में रेडक्रास सोसाइटी द्वारा 03 मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है तथा  14 रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 520 रक्त दाताओं द्वारा रक्त दान किया गया है। इसके साथ ही 01 हेपेटाइटिस टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया है। जिला रेडक्रॉस सोसाईटी में 639 आजीवन सदस्य बनाया गया है। जिला भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी द्वारा 2 एम्बूलेंस एवं 01 शव वाहन उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही जिला शाखा रेडक्रॉस की वर्तमान गतिविधियां, रेडक्रॉस दवा दुकान, एंबूलेंस का संचालन, निःक्षय मित्र अभियान पर चर्चा. सदस्यता अभियान, प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण एवं शालाओं एवं महाविद्यालयों में रेडक्रॉस का गठन एवं गतिविधियों का संचालन के संबंध में चर्चा की गई।
      बैठक में नगरपालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, नगरपालिका चांपा अध्यक्ष जय थवाईत, दिनेश शर्मा, देवेश सिंह, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल, सी.एम.एच.ओ. डॉ स्वाति वंदना सिसोदिया, उप संचालक समाज कल्याण, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीएम एवं रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य उपस्थित थे।

See also  सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एवं यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत् की जा रही है कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!