Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शराब में जहरीली वस्तु मिलाकर अपराधिक मानव वध कारित करने वाला आरोपी को थाना मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार….

शराब में जहरीली वस्तु मिलाकर अपराधिक मानव वध कारित करने वाला आरोपी को थाना मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
 जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला के मर्ग क्रमांक 46/22 धारा 174 जाफौ का मृतक कमलेश केवट पिता बुधराम केवट उम्र 22 वर्ष निवासी बनाहिल के द्वारा घटना 08 सितंबर 2022 को आरोपी के घर से निर्मित मदिरा पीने से स्वास्थ्य खराब होने के कारण उपचार हेतु शासकीय अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया था जो इलाज के दौरान फौत हो गया था पीएम नतीजा में चिकित्सक द्वारा मृतक की मृत्यु संदेहास्पद जहर से होना लेख किया गया।
 मार्ग जांच पर से आरोपी बुधराम गोड़ पिता छोटेलाल उम्र 32 वर्ष निवासी बनाहिल सबरिया डेरा थाना मुलमुला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 153/23 धारा 304,328,273 भादवि  कायम कर विवेचना में लिया गया था।
 प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी बुधराम गोड़ पिता छोटेलाल उम्र 32 वर्ष निवासी बनाहिल सबरिया डेरा थाना मुलमुला को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से आरोपी को विधिवत 11 जून 23 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
       उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलमुला उपनिरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक रेमन सिंह, आरक्षक राजेंद्र राठौर, का सराहनीय योगदान रहा।

See also  सांसद कमलेश जांगड़े  मालखरौदा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में हुई शामिल, सांसद, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियो ने एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत किए पौधरोपण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!