Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जेल जाने के डर से की थी शादी, अब दिखाया अपना असली रंग…

गोरखपुर। रेप केस में जेल जाने के डर से बलात्कार पीड़िता से शादी करने और बाद में दहेज के लिए घर से निकालने का एक अजीब मामला सामने आया है। एक युवक ने युवती से प्यार किया और लिव-इन में रहा। जब युवती गर्भवती हो गई तो शादी से इनकार कर दिया। इज्जत की दुहाई देने पर भी नहीं माना तो युवती ने गोरखनाथ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद युवक ने एक वर्ष पहले शादी तो कर ली, लेकिन फिर दूसरी लड़की को लेकर फरार हो गया। ससुराल वालों ने भी दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने फिर थाने में केस करके न्याय की गुहार लगाई है।

See also  शाखा प्रबंधक व बैंक कर्मचारियों के विरूद्ध नहीं हुई अब तक कोई कार्यवाही, सेवा सहकारी समिति सिवनी में मृत व्यक्ति के नाम पर केसीसी लोन का मामला...

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि अहमदनगर में रहने वाला युवक उसके साथ लिव-इन में रहा, लेकिन शादी से मना कर दिया। पीड़िता ने गोरखनाथ थाने में 2023 में दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपित ने जेल जाने के डर से उससे शादी की लेकिन ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। कहने लगे कि मुफ्त में शादी कर ली है, अब दहेज लाओ। युवक इसी बीच मोहल्ले की ही एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया। इस मामले में भी उसके खिलाफ गोरखनाथ थाने में केस दर्ज है। इसके बाद ससुराल वालों ने युवती को घर से भगा दिया।

See also  नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव नैला आयोजन स्थल का निरीक्षण

17 दिसंबर को घर के बड़े-बुजुर्गों ने आपस में बातचीत के लिए बुलाया। तब ससुराल वालों ने फिर दहेज की मांग की और न देने पर साथ रखने से मना कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच चल रही है। विवाहिता का आरोप है कि युवक को एक किशोरी से भी प्रेम हो गया है। इतना ही नहीं मोहल्ले में रहने वाली किशोरी को लेकर वह फरार हो गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वह नहीं लौटा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। युवती इतने के बाद भी आरोपी के साथ रहने को तैयार है, लेकिन युवक के घरवाले दहेज की मांग कर रहे हैं। एक बार तो युवक ने भी फोन कर दहेज की मांग की है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। छानबीन चल रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

See also  छिंदगढ़ का ऐसा कोई गांव नहीं है, जो पक्की सड़क से ना जुड़ा हो: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले को 273 करोड़ रूपए की विकास कार्याें की दी सौगात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!