Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

31 अधिकारी-कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंचे समय पर, वेतन कटा…

रायगढ़। समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश के बाद लगातार ऑफिसेज के निरीक्षण का दौर जारी है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने खुद अधिकारी कर्मचारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने की कमान संभाली है। वे सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर ऑफिस असेंबली में होने वाले राष्ट्रगान में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने जांच दल को जिला मुख्यालय के अन्य कार्यालयों के निरीक्षण के निर्देश दिए। जिसके पश्चात अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर और डिप्टी कलेक्टर रेखा चंद्रा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन और लोक निर्माण विभाग में दबिश दी।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 10 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत ऑफिस परिसर में स्थित तीन कार्यालयों की जांच की गई। इसमें केलो परियोजना के 17 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिले, कार्यपालन अभियंता मनीष कुमार गुप्ता भी ऑफिस उपस्थित नहीं पाए गए। वहीं 4 कर्मचारी जल संसाधन संभाग रायगढ़ के समय समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। इन सभी अधिकारी कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि ऑफिस समय से शुरू हों। यह जांच की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और आगे कार्यवाही भी सख्त होगी।

See also  हिमाचल में बारिश का कहर: 173 की मौत, 1743 करोड़ का नुकसान, भूस्खलन से 307 सड़कें बंद

ये अधिकारी कर्मचारी मिले अनुपस्थित

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में अनुपस्थित मिले अधिकारी कर्मचारियों में कार्य.अभियंता केलो परि. सर्वे. संभाग रायगढ़ से फिटर ग्रेड 3 शिवनारायण सिंह, पत्र वाहक यशवंत लोहिया, चौकीदार मुरितराम कश्यप एवं गुरुवार सिंह, जीप वाहक संतोष निर्मलकर, हेल्पर द्रौपति बाई, पत्र वाहक दुर्गा सिंह चौहान, मान चित्रकार एम.डी.भारद्वाज, सहायक ग्रेड 2 एस.के.भारद्वाज एवं ममता साय, आमीन के.वी.लहरे,भृत्य लहरू राम गोड़, डाटा एंट्री ऑपरेटर डमरूधर पटेल, रीता महंत, बसंत कुमार दर्शन एवं ज्ञानेंद्र सिंह अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार जल संसाधन संभाग से सहायक ग्रेड 2 आर.के. देवांगन एवं आर.एस.कंवर, सहायक फिटर धर्मवीर मोवार। अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन रायगढ़ के श्रमिक पदुम यादव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर भारती राणा, दुर्गेश माधव, आकांक्षा वर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर दीक्षा पटेल, दीपक कुमार पाल एवं पुष्प लता साहू, सहायक ग्रेड 2 नैवेध पटेल एवं शांता कुमुद, सहायक ग्रेड 3 नितेश पटवा एवं चौकीदार चंद्रशेखर यादव शामिल है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!