Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भीख मांगकर लौट रही महिला को बंधक बनाकर 30 घंटे तक बनाया हवस का शिकार, जैजैपुर पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे दोनों आरोपी

सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भीख मांगकर जीवनयापन करने वाली एक महिला को दो आरोपियों ने कथित रूप से जबरन घर में बंधक बनाकर करीब 30 घंटे तक उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत मिलते ही जैजैपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया और महज चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 29 जून 2026 की सुबह लगभग 7 बजे भीख मांगने घर से निकली थी। सुबह करीब 11 बजे भीख मांगकर वापस लौटते समय राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा के घर के पास पहुंची, तभी आरोपी राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा और छतराम कंवर उर्फ टुकुलाल ने उसका हाथ पकड़कर जबरन अपने घर के भीतर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया।

See also  वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका, सक्ती जिला के तीन ग्राम पंचायतों की 120 महिलाओं को मिल रहा सिलाई का प्रशिक्षण,  उत्कृष्ट बताया प्रशिक्षु महिलाओं ने वेदांता पावर की पहल को बताया उत्कृष्ट

आरोप है कि एक आरोपी ने महिला को पकड़कर रखा, जबकि दूसरे आरोपी ने उसे जबरन महुआ शराब पिलाई। शराब के प्रभाव से महिला के बेहोश हो जाने के बाद दोनों आरोपियों ने 29 जून की सुबह 11 बजे से 30 जून की शाम करीब 5 बजे तक बारी-बारी से उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत मिलते ही मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जैजैपुर थाना में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) एवं 127(2) के तहत अपराध क्रमांक 175/2026 दर्ज किया गया। विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

See also  मुख्यमंत्री ने अंडर-19 राष्ट्रीय वाटर पोलो प्रतियोगिता के लिए चयनित अभिजीत की खेल प्रतिभा को सराहा...

पुलिस ने अपराध दर्ज होने के मात्र चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर उप जेल सक्ती भेज दिया गया।

Advertisment

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का शीघ्र खुलासा किया। पुलिस अधिकारियों ने महिला संबंधी गंभीर अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!