Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Crime News : महंगे शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, शहर के तीन थाना क्षेत्रों से पार की थी गाड़ियां, विधानसभा इलाके से गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट (ACCU) की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा बरामद की है। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 3,00,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, शहर के सिविल लाईन, पण्डरी और न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों का जाल बिछाया गया था। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला संदीप साहू, जो पहले भी वाहन चोरी के आरोप में जेल जा चुका है, हाल के दिनों में महंगी बाइक का उपयोग कर रहा है। संदेह के आधार पर पुलिस ने संदीप को घेराबंदी कर पकड़ा।

See also  IPL 2026 schedule released : BCCI ने जारी किया IPL 2026 का शुरुआती शेड्यूल, 20 मैचों का ऐलान

संदीप साहू से जब मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी सत्यम दास मानिकपुरी के साथ मिलकर रायपुर के अलग-अलग इलाकों से चार वाहन चोरी किए हैं। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी सत्यम को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने केटीएम ड्यूक और यामहा जैसी महंगी बाइक सहित एक एक्टिवा जब्त की है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि बरामद तीन मोटरसाइकिलों के संबंध में पहले से ही सिविल लाईन और पंडरी थाने में अपराध दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी संदीप साहू (19 वर्ष) और सत्यम दास मानिकपुरी (18 वर्ष) शातिर अपराधी हैं और पूर्व में धरसींवा थाना क्षेत्र से भी वाहन चोरी के मामले में जेल की हवा खा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद इन्होंने फिर से चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था।

See also  CG BREAKING:जिले के बड़ाजी थाने में तैनात एक युवा आरक्षक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली पेड़ पर लटका मिला शव…

रायपुर पुलिस की इस सफल कार्रवाई में सिविल लाईन थाना प्रभारी और एण्टी क्राईम साईबर यूनिट के प्रभारियों सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!