Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिखर चुके परिवार को चार लाख की सहायता राशि… कांग्रेस महामंत्री ने कहा सरकार बदलती है, नही बदलती राघवेन्द्र सरकार की सेवानिति…

बिखर चुके परिवार को चार लाख की सहायता राशि

कांग्रेस महामंत्री ने कहा सरकार बदलती है, नही बदलती राघवेन्द्र सरकार की सेवानिति

जांजगीर-चांपा। ग्राम कुटरा के देवराज कश्यप की तालाब में डूबने के वजह से मृत्यु हो गई थी। देवराज का परिवार मध्यम वर्ग से था,उनके परिवार वालों को सहायता राशि दिलाने हेतु ग्राम वासियों ने राघवेन्द्र पाण्डेय से सहयोग की उम्मीद की थी। श्री पाण्डेय ने शासन की योजनाओं के तहत ने मदद दिलाने का भरोसा दिया था  जिला प्रशासन द्वारा उक्त प्रकरण में देवराज के पिता तिजाऊ कश्यप को चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत गई है, जिसकी सुचना गांव वालों को राघवेन्द्र पाण्डेय द्वारा मिली थी, देवराज के परिवार को शासन की योजना के तहत मिली सहायता राशि पर गांव वालों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है, तथा राघवेन्द्र पाण्डेय के प्रति आभार जताया है।

See also  साहू संघ के व्यापार प्रकोष्ठ में विभिन्न पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संयोजक ने जारी किया लिस्ट

सेवानिति

जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रिषी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार किसी की हो राघवेन्द्र सरकार पाण्डेय हमेशा हितग्राहियों की मदद करते है भाजपा सरकार में भी श्री पाण्डेय के पहल पर कई हितग्राहियों को मुख्यमंत्री ने मदद किया था। हाल ही में उन्होंने हार्ट अटैक से पीड़ित जांजगीर के सतीष कहरा को आर्थिक सहायता दिलाने हेतु शासन को पत्र लिखा है, जल्द ही कहरा को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!