Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG CRIME : खाकी हुई शर्मसार, युवती से गैंगरेप में डायल 112 का चालक भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस की इमरजेंसी सेवा डायल 112 के चालक की संलिप्तता भी पाई गई है। घटना एसईसीएल के एक मकान में हुई, जहां आठ जनवरी की रात बाकी मोगरा थाना क्षेत्र की एक युवती को आरोपियों ने निशाना बनाया। मामले के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार इस घटना में कुल पांच लोग शामिल थे। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इसके बाद सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

See also  Sachin Pilot Visit Raipur : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, मनरेगा को कमजोर करने का आरोप, कानून-व्यवस्था पर सवाल

दर्री सीएसपी विमल पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में डायल 112 का चालक भी शामिल है। आरोपी चालक पुलिस की आपातकालीन सेवा में कांट्रेक्चुअल आधार पर कार्यरत था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!