Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कमर में शराब की बोतल फंसाकर दीवार फांदने लगा युवक, प्राइवेट पार्ट में घुस गए कांच के टुकड़े, मौत…

यूपी के मेरठ में आयोजित एक शादी समारोह में उस समय कोहराम मच गया जब एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

दरअसल शादी में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीने की बात हुई तो युवक शराब की बोतल लेकर पहुंच गया। युवक ने शराब की बोतल को कमर में फंसाया और फिर दीवार कूदने लगा। इसी दौरान कमर में फंसी बोतल टूट गई, जिससे कांच का टुकड़ा युवक के प्राइवेट पार्ट और पेट में घुस गया। कांच लगने से युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई।

See also  CG NEWS: जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 16.98 लाख की धोखाधड़ी: राजनांदगांव पुलिस ने मुंबई से आरोपी को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा मामला सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुसावली का है। यहां हिमांशु नाम का व्यक्ति अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा था। शादी में हिमांशु के यार-दोस्त मिले तो माहौल हंसी-ठिठोली का हो गया। घुड़चढ़ी से पहले दोस्तों ने शराब पीने की बात कही। इसी दौरान हिमांशु शराब की बोल लेकर आ गया। हिमांशु ने शराब की बोतल को कमर में फंसा रखा था। वह सात फीट की दीवार फांदकर दूसरी तरफ जाकर शराब पीना चाह रहा था लेकिन दीवार फांदने के दौरान शराब की बोतल टूट गए, जिसका कांच काटुकड़ा हिमांशु के पेट और उसके प्राइवेट पार्ट में ही घुस गया।

See also  03 वर्षों से लगातार एक ही जगह पर पदस्थ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों का किया गया तबादला, देखें लिस्ट...

कांच का टुकड़ा लगते ही हिमांशु लहूलुहान हो गया। देखते ही देखते खून की धार बहने लगी। इसकी जानकारी जब शादी समारोह में मौजूद लोगों को लगी तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में हिमांशु को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हिमांशु की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा खून बहने के कारण ही हिमांशु की जान गई है। हिमांशु की मौत के चलते शादी वाले घर में मातम छा गया। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!