Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING: जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा प्रहार, 21.1 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा का माल जब्त

0 हनुमान चौक में पुड़िया बेचते पकड़ा गया आरोपी, घर की तलाशी में मिला गांजे का जखीरा; नकदी भी बरामद!

जांजगीर-चांपा। जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 21.1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 5 जुलाई को थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक खुलेआम गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष), निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा के रूप में बताई। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उसके घर की तलाशी ली।

See also  बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित, महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...

तलाशी के दौरान घर से खाकी टेप से पैक चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा कुल 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 10.55 लाख रुपये आंकी है।
आरोपी के खिलाफ थाना चांपा में अपराध क्रमांक 357/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

Advertisment

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक ईश्वरी राठौर, प्रकाश द्विवेदी, मुद्रिका दुबे, विरेश सिंह सहित थाना चांपा पुलिस की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नशे के कारोबार पर लगातार जारी है पुलिस का अभियान
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

See also  मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!