Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG JOBS : छत्तीसगढ़ में रोजगार का बड़ा मौका: रायपुर में 9-10 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रायपुर में 9 और 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 114 निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 8 से 10 हजार युवाओं को नौकरी देने की संभावना है।

रोजगार मेला छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी [www.erojgar.cg.gov.in](http://www.erojgar.cg.gov.in)** पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी 22 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप

इधर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला, गौरेला में 22 सितंबर को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा 251 पदों पर भर्ती की जाएगी।

See also  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से पुलिस आवासीय कॉलोनी अमलीडीह में हुआ पुलिस कैंटीन प्रारंभ, कैंटीन खुलने से पुलिस परिवार में हर्ष...

10वीं, 12वीं, बीएससी नर्सिंग, बीकॉम, एमबीए, पीजीडीसीए जैसे शैक्षणिक योग्यता रखने वाले आवेदक इसमें शामिल हो सकते हैं। आवेदकों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ कैंप में पहुंचना होगा।

Advertisment

कैंप में सेल्स, मार्केटिंग, डाटा एंट्री, फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय टीकरकला से संपर्क किया जा सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!