Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Big Breaking : रोते-बिलखते धरना प्रदर्शन पर बैठे बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षक, नौकरी बचाने की लगा रहे गुहार…

रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ में बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों के लिए नया साल का पहला दिन बेहद ही दुखद साबित हो रहा हैं। क्योंकि उनकी बर्खास्तगी की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। राज्य शिक्षा विभाग ने 2855 सहायक शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया है, और उन्हें सात दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद उन्हें बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। इन शिक्षकों के बीच इस फैसले से नाराजगी फैल गई है, और कई शिक्षक अपनी नौकरी जाने के दुख में रोते हुए नजर आए। खासकर महिलाएं इस फैसले को लेकर अधिक भावुक हो रही हैं।

See also  राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह 04 से 06 नवंबर तक, रायपुर से राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड तक चलेंगी बीआरटीएस बसें...

नए साल के पहले दिन ही इन शिक्षकों ने बीजेपी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे है और अपनी नौकरी बचाने की गुहार लगा रहे है। इस दौरान कई शिक्षक रोते हुए अपने भविष्य को लेकर चिंतित दिखे। उन्होंने बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों के समायोजन की मांग की और कहा कि जब तक उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिलता, वे अपने धरने पर बैठे रहेंगे।

बता दे कि, बीते कई दिनों से बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षक राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं। सामूहिक मुंडन और जलसमाधि जैसे प्रदर्शन करने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस विचार नहीं हुआ। इसके बजाय, अब डीएलएड डिग्रीधारी शिक्षकों को नियुक्ति दी जा रही है और बीएड शिक्षकों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया तेज़ की जा रही है, जिससे शिक्षकों की नाराजगी और बढ़ गई है।

See also  बम्हनीडीह में चाकू से हमला कर दो को गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल से चाकू व मोटरसाइकिल बरामद…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!